छिंदवाड़ा में भी ठिठुरन होने लगी।

जिले की जनपद पंचायत अमरवाड़ा में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 22 नवंबर को ========================================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण के मार्गदर्शन में म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में माह नवंबर में 20 से 26 नवंबर तक और माह दिसंबर में 5 से 8 दिसंबर तक प्रात: 11 से शाम 4 बजे तक जिले की सभी 11 जनपद पंचायतों में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है । इसी कड़ी में जिले की जनपद पंचायत अमरवाड़ा में 22 नवंबर को विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है । म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा अहिरवार ने बताया कि इस रोजगार मेले में 50 युवा बेरोजगार युवक-युवती का चयन कर उनका प्राथमिकता से नियोजन कराया जायेगा तथा कम्पनी में चयनित प्रतिभागियों का फॉलोअप कर 3 दिनों के भीतर नियोजन के लिये संबंधित कंपनियों में भेजा जायेगा । रोजगार मेले में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा । संबंधित क्षेत्र के आवेदक इस शिविर का लाभ ले सकते हैं । उन्होंने जनपद पंचायत अमरवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और विकासखंड प्रबंधक को निर्देश दिये हैं कि अपने नोडल ग्रामों में रोजगार मेले की तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और ग्राम पंचायत सचिव/रोजगार सहायक को सूचित कर ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी भी करायें जिससे अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें ।

कमर, पीठ, भुजाओं के लिए आवश्यक व्यायाम

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री पारधी का भ्रमण कार्यक्रम ============================================================ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री सुभाष पारधी 22 नवंबर को प्रात: 10 बजे गेस्ट हाउस पांढुर्णा में अनुसूचित जाति के प्रतिनिधियों की बैठक लेंगे और आम जनता से मिलेंगे । आप शाम 4 बजे पांढुर्णा में एक सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता करने के बाद शाम 5 बजे नागपुर के लिये प्रस्थान करेंगे ।

छिंदवाड़ा में बाल अधिकार विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी और जिला स्तरीय बाल संवाद का आयोजन 22 नवंबर को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 22 नवंबर को प्रात: 11 बजे से डी.डी.सी.कॉलेज छिंदवाड़ा में बाल अधिकार विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी और जिला स्तरीय बाल संवाद का आयोजन किया गया है । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती कल्पना तिवारी रिछारिया ने बताया कि गत दिनों विभाग द्वारा बाल अधिकार विषयों पर चाईल्ड राइट्स आर्टिस्ट केंप का आयोजन किया गया था । इस केंप में बाल कलाकरों द्वारा बनाई गई पेंटिंग के आधार पर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही युवाओं से बाल संरक्षण विषय पर संवाद भी किया जायेगा ।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने किया जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित संग्रहालय भवन का आकस्मिक निरीक्षण =================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा आज जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा में लगभग 30 करोड़ रूपये लागत के जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित संग्रहालय के निर्माणाधीन भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान परियोजना क्रियान्वयन ईकाई (लोक निर्माण) संभागीय परियोजना यंत्री नीलेश गुप्ता व प्रोजेक्ट इंजीनियर/एसडीओ सुनील श्रीवास्तव, विद्युत यांत्रिकी विभाग के परियोजना यंत्री के.आर.पाटिल और अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे । कलेक्टर श्रीमती पटले द्वारा जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संग्रहालय भवन के 5 ब्लाकों के विभिन्न कक्षों और भवन के बाहर बने ओपन थियेटर व बाउंड्रीवाल का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को संग्रहालय निर्माण का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । संभागीय परियोजना यंत्री परियोजना क्रियान्वयन ईकाई (लोक निर्माण) श्री गुप्ता ने बताया कि लगभग 13.92 करोड़ रूपये की लागत से 5 ब्लाकों और ओपन थियेटर का निर्माण कार्य फिनिशिंग स्तर तक पहुंच गया है व लगभग 900 मीटर बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है । भवन की आंतरिक साज-सज्जा के अंतर्गत लगभग 12 करोड़ रूपये की लागत से क्यूरेशन, म्यूरल्स, स्टेच्यू आदि का कार्य वन्या संस्था भोपाल द्वारा किया जाना शेष है । ये सभी कार्य आगामी दिसंबर माह तक पूर्ण होना संभावित है l

छिंदवाड़ा जिले में अतिक्रमण को लेकर छिंदवाड़ा रेलवे ब्रांच लाइन के किनारे कच्चे पक्के अतिक्रमण हटाने के लिए चल रही कवायद के चलते रविवार को पुलिस और राजस्व बल की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई की गई है। सुबह से जब रेलवे ने तीन जेसीबी मशीनों से मकान दुकान तोड़ना शुरू किया तो यहां अतिक्रमण करने वाले लोग स्वयं ही अपना कब्जा सुरक्षित तरीके से हटाने में जुड़ गए

छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड चौरई के चंदन वाड़ा स्थित ओपन कैंप में रखे रखे सड़ गयी 26 करोड़ की खेप कौड़ियों के भाव भेज तो दिया गया लेकिन उठाओ धीमी गति से होने की वजह से राहगीर बदबू से परेशान हो रहे हैं। वहीं सिवनी जिले में वर्ष 2020-21 में उपार्जन के लिए 46337.10 मैट्रिक टन गेहूं का भंडारण जून 2020 में चंदनवाड़ा के ओपन कैंप में किया था। तत्कालीन कलेक्टर के निर्देश पर गठित दल ने 26 करोड़ की कीमत के खाद्य को खाने योग्य नहीं पाया। वही नागरिक आपूर्ति निगम ने इस गेहूं को कौड़ियों के दाम बेचने के लिए टेंडर निकाले थे।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानवीय जीवन किस तरीके से प्रभाव डाल रहा है और आने वाले दिनों में इसका क्या प्रभाव देखने को मिलता है, साथ ही प्राकृतिक रूप से हो रहे बदलाव से मानवीय जीवन किस तरीके प्रभाव पड़ रहा है। इसके तहत उन्होंने छात्र रौशन से बातचीत किया। बातचीत के दौरान रौशन ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का मूल कारण पेड़ कटाई है। विकास के नाम पर लोग प्रकृति का नुक्सान कर रहे हैं और इसका असर हम सब को झेलना पड़ रहा है। विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर

Cmcldp के विद्यार्थियों ने ली शपथ