मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव 2022 नेशनल पार्क सिवनी में संपन्न हुआ। 18 से 20 नवंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले के विद्यार्थियों और शिक्षकों का दल शामिल हुआ राज्य स्तरीय आयोजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन भोपाल द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें से प्रदेश के 52 जिलों के इको क्लब के 312 विद्यार्थी के मास्टर ट्रेनर क्विज मास्टर और मार्गदर्शक शिक्षकों ने भाग लिया इसमें प्रदेश के विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति में लिखित प्रश्न- उत्तर और मल्टीमीडिया क्विज में छिंदवाड़ा जिले की टीम धीरज दुबे और भावना शर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है ।सोमवार को शुष्क मौसम के चलते भले ही तापमान हल्का उछाल दर्ज किया गया । लेकिन घरों के अंदर भी कपकपाने वाली ठंड महसूस की गई है। रविवार रात को भी शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है ।वहीं सोमवार को अधिकतम पारा 26.3 डिग्री दर्ज किया गया है ।वहीं आगामी चौबीस घंटों में शीतलहर से ठंड बढ़ने तथा नवंबर के अंत तक कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
अनुपम प्रगति शिक्षा समिति और प्रगति सोपान समिति कर रही विविध कार्य।
छिन्दवाड़ा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेन्द्र नारायण द्वारा प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर जिले की जनपद पंचायत अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत छुआदेही के सचिव सरनसिंग परतेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं । निलंबन अवधि में सचिव श्री परतेती का मुख्यालय जनपद पंचायत अमरवाड़ा कार्यालय रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी । यह कार्यवाही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरवाड़ा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई हैं जिसमें उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव श्री परतेती द्वारा लक्ष्य के अनुसार समयावधि में आयुष्मान कार्ड नहीं बनाये गये हैं और इस संबंध में जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जबाव नहीं दिया गया है । सचिव श्री परतेती 26 से 29 अक्टूबर तक पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित नहीं रहे हैं और इस अवधि में उन्होंने कोई कार्य नहीं किया हैं तथा मनरेगा, आवास योजना आदि में भी उनका कार्य संतोषजनक नहीं है ।
भ्रामरी प्राणायाम
तीन दिवसीय विश्वविद्यालयी युवा उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ युवा आज अपना सर्वोत्कृष्ट दे अपने ख्वाबों को साकार करें-कलेक्टर श्रीमती पटले युवा निर्विकार अंतर्मन के सौन्दर्य से सृष्टि में सृजनधर्मी बनें-कुलपति डॉ.श्रीवास्तव उम्र का पड़ाव कोई भी हो, पर जीने की ललक कम नहीं होनी चाहिए-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नारायण ====================================== शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के खेल मैदान में आज 3 दिवसीय विश्वविद्यालयी स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले भी शामिल हुईं । कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलपति डॉ.एम.के.श्रीवास्तव ने की तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण और शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पी.आर.चंदेलकर भी उपस्थित थे । उल्लेखनीय है कि इस 3 दिवसीय विश्वविद्यालयी स्तरीय युवा उत्सव में बैतूल, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा जिले के 206 विद्यार्थी सांस्कृतिक, सांगीतिक, साहित्यिक व रूपांकन गतिविधियों में सहभागिता कर रहे हैं तथा इस विश्वविद्यालयी स्तरीय युवा उत्सव में 22 विधाओं के 57 प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा जो 16 से 18 दिसंबर 2022 को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय दल के रूप में भाग लेंगे । कलेक्टर श्रीमती पटले ने कार्यक्रम में कहा कि आज की कड़ी स्पर्धा के युग में लक्ष्य पर बिना अपना सर्वोत्कृष्ट दिये अपने ख्वाबों को साकार नहीं कर सकते हैं। बिना खुद की समझ विकसित हुए राष्ट्र सेवा संभव नहीं है। अगर स्पर्धा स्वस्थ नहीं हो तो खिलाड़ी को खेलने में मज़ा भी नहीं आता है। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलपति डॉ.श्रीवास्तव ने कहा कि युवा निर्विकार अंतर्मन के सौन्दर्य से सृष्टि में सृजनधर्मी बनें। आज कोई भी छात्र बिना डिजिटल शिक्षा की बारीकियों को समझे मनचाहा कैरियर नहीं बना सकते हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नारायण ने कहा कि उम्र का पड़ाव कोई भी हो, पर जीने की ललक कम नहीं होनी चाहिए। हम वही बनते हैं जिसको लंबे समय तक बनने का बहाना करते हैं। नदियों को बहने के लिए पथ की और दृढ़ संकल्पी को आगे जाने के लिए रथ की जरूरत नहीं होती है। प्राचार्य डॉ.चंदेलकर ने कहा कि जिनमें बेशुमार आत्मविश्वास होता है, उनके लिए सफलता का आसमां नापना मुश्किल नहीं होता है। विश्वविद्यालय की युवा उत्सव प्रभारी प्रो.अर्चना सुदेश मैथ्यू ने बताया कि युवा उत्सव समारोह को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से रैली का भव्य शुभारंभ पीजी कॉलेज तिराहा से किया गया जिसमें बग्गी रथ में राजा शंकर शाह और उनके सेनानायक भारत माता के साथ भारत का तिरंगा की प्रथम प्रस्तुति की गई । इसके बाद एन.एस.एस.के छात्र-छात्राओं द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। एन.एस.एस.ड्रम से शुरुआत के साथ ही रैली में भारत की संस्कृति को राजस्थानी, गुजराती, मराठी, बगाली, पंजाबी, आदिवासी, कश्मीरी आदि विभिन्न परिधानों द्वारा भव्य व संपूर्ण रूप में प्रस्तुतिकरण किया गया । साथ ही छिन्दवाड़ा टीम नीले, बालाघाट पीले, सिवनी लाल और बैतूल टीम हरे रंग से सुशोभित हुई। खेल ग्राऊण्ड में बटालियन बैंड, एन.सी.सी., एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं द्वारा सलामी दी गई। प्रभात रैली को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ.श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। युवा उत्सव समारोह को संपन्न कराने में विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो.धनाराम उइके, छात्र अधिष्ठाता प्रो.जगदीश वाहने, पंचम लाल सनोडिया, वैदुर्यमणि तिवारी, अनुरूप सक्सेना, नीलम यादव, प्रो.शेखर ब्रह्मने, प्रो.निधि डोडानी, प्रो.महेंद्र साहू, प्रो.लक्ष्मीकांत चंदेला, विश्वविद्यालय युवा उत्सव प्रभारी डॉ.अर्चना सुदेश मैथ्यू, मीडिया प्रभारी प्रो.अमर सिंह, प्रो.सीमा सूर्यवंशी और प्रो.दुर्गेश ठाकुर का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन का सफ़ल दायित्व प्रो.टीकमणि पटवारी, प्रो.पी.एन.सनेसर और प्रो.मीनाक्षी कोरी ने निर्वहन किया। स्पर्धाओं की विधाओं के निर्णायक डॉ.अनुसुइया बघेल, डॉ.मृदुला शर्मा, श्रीमती राजेश्वरी डहेरिया, श्रीमती स्वर्णा दीक्षित, सचिन वर्मा व कुलदीप वैद्य प्रमुख थे। परिणामों की घोषणा अंतिम दिन की जायेगी।
Transcript Unavailable.
चौरई के शासकीय कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार सप्ताह के अंतर्गत बालिका संवाद संपन्न ========================================================= ममता एच.आई.एम.एम.सी.नई दिल्ली के सहयोग से जिले के विकासखंड चौरई के शासकीय कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार सप्ताह के अंतर्गत बालिका संवाद संपन्न हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता, बाल विवाह, बालिकाओं की सुरक्षा और अन्य विषयों पर चर्चा कर जानकारी दी गई । कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती कल्पना तिवारी रिछारिया ने कहा कि समाज में माहवारी स्वच्छता पर बात करना शर्म और झिझक का विषय माना जाता है। इस सम्बन्ध में कई भ्रांतियां हैं, इस विषय में खुलकर चर्चा करने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। संवाद में बालिकाओं ने माहवारी स्वच्छता विषय पर अपने प्रश्न और जिज्ञासओं के बारे में चर्चा करते हुये इस दौरान आराम, माहवारी में कितने दिनों का अंतर, सेनिटरी पेड का उपयोग के बाद निपटान, माहवारी शुरुआत की आयु व शारीरिक बदलाव के बारे में प्रश्न पूछे। स्वास्थ्य विशेषज्ञ श्रीमती निर्मला माहेश्वरी ने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। बालिकाओं ने बाल विवाह और बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी विषयों व अपनी जिज्ञासाओं पर भी अपने विचार रखे। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग चौरई श्री अभिषेक वर्मा ने बच्चों को पास्को एक्ट और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में शासकीय कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय चौरई की वार्डन, सहायक वार्डन और छात्रायें उपस्थित थीं।
जिले के सभी विकासखण्डों में होगा आयोजित
ऐसे गम्भीर अपराधों में होनी चाहिए अत्यंत कठोर से कठोर सजा
