विद्यार्थियों ने ली शपथ, करेंगे वन पर्यावरण का संरक्षण विद्यार्थियों ने जंगल की बारीकियों को समझा सिल्लेवानी वन परिक्षेत्र में आयोजित हुआ अनुभूति कार्यक्रम तीन विद्यालय के 120 छात्र-छात्राएं हुए शामिल रामाकोना - दक्षिण वन मंडल के सिल्लेवानी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को गोमुख सीतापार में एक दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय इको कैंप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना, शासकीय हाईस्कूल खुटामा एवं शासकीय हाई स्कूल आमला के 120 छात्र- छात्रों ने जंगल की बारीकियों को जाना। साथ ही विविध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वन विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं मध्यप्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में हुए आयोजन में छात्रों ने जंगल के पेड़ पौधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मास्टर ट्रेनर श्री बी एस कुसरेे के साथ राज्य स्तरीय मोगली उत्सव के सहजकर्त्ता शिक्षक चंद्रकांत नाचनकर ने छात्रों की जिज्ञासा को प्रश्नों का जवाब देकर जंगल की बारीकियों को बताया। छात्रों को जंगल के भीतर ट्रैकिंग, पक्षी दर्शन, जंगली वृक्षों की पहचान, वन पर्यावरण के संबंध में जागरूकता निर्माण करने के लिए जंगल में भ्रमण करवाया गया । दोपहर बाद गायमुख में वन पर्यावरण संबंधी विषयों पर चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । साथ ही क्वीज प्रतियोगिता के माध्यम से श्री नाचनकर ने बड़े ही रोचक अंदाज में छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संबंधी प्रश्न पूछकर उनका ज्ञानवर्धन भी किया । प्रतियोगिता में विजयी छात्र छत्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए श्री नाचनकर ने कार्यक्रम के अंत में समस्त जनप्रतिनिधियों एवं छात्र छात्राओं को वन पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं आभार प्रदर्शन वन परीक्षेत्र अधिकारी आर के श्रीवास ने किया। ये रहे विजेता रंगोली प्रतियोगिता प्रथम- आंचल बोडखे द्वितीय -निहारिका सूर्यवंशी तृतीय -वैष्णवी धुंडे सांत्वना -पल्लवी भक्ते, सोनल मस्के, आंचल बागड़े चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम - आंचल कामठे द्वितीय - कल्याणी कोडापे तृतीय - कशिश श्रीबंधु सांत्वना - कोमल बाविस्टाले, निहारिका सूर्यवंशी ये रहे उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओ वन विभाग प्रमोद कुमार चोपड़े, जनपद सदस्य डा.गुलाबराव पांडे ,ग्राम रामाकोना के वरिष्ठ नागरिक भाऊराव चौधरी चिंतामन गाढवे, सामाजिक कार्यकर्ता गगन गोयल आकाश खंडाईत, रामकृष्णा वडोले, गणेश खारकर, अब्दुल हाफिज अंसारी के साथ वरिष्ठ पत्रकार पद्माकर ठोसरे ,ललित मलिक, अभय राठौर राकेश ठाकरे एवं परिक्षेत्र अधिकारी श्री गुर्जर थे। इनका रहा सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में परिक्षेत्र सहायक सुग्रीव श्रीबंधु ,नर्मदा प्रसाद पटेल ,लक्ष्मीचंद साहू, वनरक्षक सचिन सिंह ठाकुर ,दुर्गेश पांडे ,श्रीकृष्ण भक्ते, बंडू बागडे,दामोदर उइके, अंकित साहू ,मुकेश सरियाम, मनोज पवार ,अंजू पाल अंगारिया ,दीपमाला सोनटके सक्रिय भूमिका निभाई।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जनपद पंचायत में रोजगार मेला कल जनपद पंचायत सौसर में कल रोजगार मेला का आयोजन किया गया है जिसमें सभी इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों भाग ले ताकी जिसमें बेरोजगार युवक युवती अपना इंटरव्यू देकर लाभान्वित हो सके ।
*अमरवाड़ा*-मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक पवन सहगल के निर्देशन में व विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया के मार्गदर्शन में सुजलाम जल महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नवांकुर संस्था प्रगति सोपान समिति व अनुपम प्रगति शिक्षा समिति एवं परामर्शदाता सीएमसीएलडीपी के छात्रों के द्वारा लघु छोटी नदियों के समागम हेतु शिवधाम मंदिर गरमेटा पर्वत ठेल नदी में स्थित शंकर जी के मंदिर में पूजा अर्चन करने के पश्चात अमरवाड़ा विकासखंड की ठेल नदी मै नारियल अर्पित किया गया एवं सुजलाम जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के परामर्शदाता प्रवीण सक्सेना नवांकुर संस्था प्रगति सोपान समिति के सेक्टर प्रभारी रमेश पवार अनुपम प्रगति शिक्षा समिति के सेक्टर प्रभारी जय कुमार साहिलबार एमएसडब्ल्यू के छात्र नीरज कुशवाहा के साथ बीएसडब्ल्यू के छात्र ग्रामवासी प्रस्फुटन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
उप संचालक कृषि श्री सिंह ने ग्राम खजरी में किया जैविक कृषकों के खेतों का भ्रमण ============================================ उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा आज जिले के विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम खजरी में जैविक कृषक श्री राहुल वसूले और श्री अर्जुन सूर्यवंशी के खेत का भ्रमण किया गया। जैविक कृषक श्री वसूले द्वारा नीमास्त्र, जीवामृत, घनजीवामृत, केचुंआ खाद, वर्मीवाश आदि का उपयोग कर पूर्णत: प्राकृतिक तरीके से जैविक खेती की जा रही है। साथ ही मशरूम का उत्पादन भी किया जा रहा है । जैविक कृषक श्री सूर्यवंशी द्वारा प्राकृतिक खेती से टमाटर का भरपूर उत्पादन लिया गया है । उप संचालक कृषि श्री सिंह ने बताया कि भ्रमण के दौरान ग्राम के अन्य कृषकों से प्राकृतिक कृषि के लाभ पर विस्तृत चर्चा कर यह समझाईश दी गई कि हर किसान को अपने स्वयं के उपयोग के लिये कुछ हिस्से में जैविक खेती अवश्य करना चाहिये । भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती श्रध्दा डेहरिया, प्रगतिशील कृषक सर्वश्री मेरसिंह चौधरी, अनिल सूर्यवंशी, राजेश पाल, शंकर नागवंशी, माधविका, छाया और अन्य कृषक उपस्थित थे ।
जिले की 5 अशासकीय और 32 शासकीय गौ-शालाओं में चारा-भूसा और स्वर्णदाना के लिये 35 लाख 18 हजार 140 रूपये की राशि प्रदाय ============================================ कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण के मार्गदर्शन में म.प्र.गौ-संवर्धन बोर्ड भोपाल से प्राप्त 9 लाख 14 हजार 660 रूपये की राशि गत दिनों जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित 5 अशासकीय गौ-शालाओं को चेक के माध्यम से प्रदाय की गई। इसमें गौ-शालाओं में चारा-भूसा के लिये 6 लाख 85 हजार 995 रूपये और गौ-शालाओं में स्वर्णदाना उपलब्ध कराने के लिये पशु आहार संयंत्र कीरतपुर इटारसी को प्रदाय की गई 2 लाख 28 हजार 663 रूपये की राशि शामिल है । इसी प्रकार मुख्यमंत्री गौ-सेवा योजना के अंतर्गत जिले में संचालित 32 गौ-शालाओं में चारा-भूसा के लिये 3 माह की राशि 19 लाख 52 हजार 610 रूपये गौ-शाला संचालित करने वाली संबंधित ग्राम पंचायत अथवा स्व-सहायता समूह के खाते में सीधे जमा कर दी गई है तथा इन गौ-शालाओं में स्वर्णदाना उपलब्ध कराने के लिये पशु आहार संयंत्र कीरतपुर इटारसी को 6 लाख 50 हजार 870 रूपये की राशि का चेक प्रदाय कर दिया गया है । उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री एच.जी.एस.पक्षवार ने बताया कि अशासकीय गौ-शालाओं में संत आसाराम गौ-शाला खजरी छिंदवाड़ा को 2 लाख 64 हजार 480 रूपये, बाहुबली जीवरक्षा संस्थान मेघासिवनी को 2 लाख 72 हजार 310 रूपये, श्री बजरंग गौ-शाला जामसांवली को 67 हजार 425 रूपये, कामधेनु गौ-शाला मोहगांव हवेली सौंसर को 67 हजार 425 रूपये और मां भगवती गौ-शाला उमरीखुर्द पांढुर्णा को 68 हजार 355 रूपये की राशि के चेक प्रदाय किये जा चुके हैं जिसका उपयोग गौ-शाला के गौ-वंश के चारा-भूसा क्रय के लिये किया जायेगा ।
विश्व मृदा दिवस मनाया गया विश्व मृदा दिवस के अवसर पर आज कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को मृदा के बचाव, उपजाऊ शक्ति को बढ़ाना, मृदा संरक्षण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी दी गई ।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि,उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा आज जिले के विकासखंड पांढुर्णा की ग्राम पंचायत टेमनी साहनी की गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान 32 गौ-वंश पाये गये । निरीक्षण के पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ.केतन पांडे, लेखा अधिकारी श्री आर.के.बंसोड और एल. आई. श्री हिंगवे साथ में थे । उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ.पक्षवार ने गौ-शाला के निरीक्षण के दौरान गेहूं का भूसा कम मात्रा में पाये जाने पर भूसा खरीदने के निर्देश दिए । साथ ही गौ-वंश के पानी पीने की सुचारू व्यवस्था बनाने और गौ-शाला में बनाये गये गोबर खाद की नीलामी करने के निर्देश भी दिये । उन्होंने ग्राम पारडी के आसपास के ग्रामों में एलएसडी बीमारी की रोकथाम के लिये किये गये टीकाकरण कार्य का सत्यापन भी किया । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में जैविक खेती के प्रोत्साहन हेतु किसानों द्वारा नए नवाचार के जा रहे हैं इसी कड़ी में जिले उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा आज जिले के विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम खजरी में जैविक कृषक श्री राहुल वसूले और श्री अर्जुन सूर्यवंशी के खेत का भ्रमण किया गया। जैविक कृषक श्री वसूले द्वारा नीमास्त्र, जीवामृत, घनजीवामृत, केचुंआ खाद, वर्मीवाश आदि का उपयोग कर पूर्णत: प्राकृतिक तरीके से जैविक खेती की जा रही है। साथ ही मशरूम का उत्पादन भी किया जा रहा है । जैविक कृषक श्री सूर्यवंशी द्वारा प्राकृतिक खेती से टमाटर का भरपूर उत्पादन लिया गया है । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
