मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में जैविक खेती के प्रोत्साहन हेतु किसानों द्वारा नए नवाचार के जा रहे हैं इसी कड़ी में जिले उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा आज जिले के विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम खजरी में जैविक कृषक श्री राहुल वसूले और श्री अर्जुन सूर्यवंशी के खेत का भ्रमण किया गया। जैविक कृषक श्री वसूले द्वारा नीमास्त्र, जीवामृत, घनजीवामृत, केचुंआ खाद, वर्मीवाश आदि का उपयोग कर पूर्णत: प्राकृतिक तरीके से जैविक खेती की जा रही है। साथ ही मशरूम का उत्पादन भी किया जा रहा है । जैविक कृषक श्री सूर्यवंशी द्वारा प्राकृतिक खेती से टमाटर का भरपूर उत्पादन लिया गया है । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।