जिले की 5 अशासकीय और 32 शासकीय गौ-शालाओं में चारा-भूसा और स्वर्णदाना के लिये 35 लाख 18 हजार 140 रूपये की राशि प्रदाय ============================================ कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण के मार्गदर्शन में म.प्र.गौ-संवर्धन बोर्ड भोपाल से प्राप्त 9 लाख 14 हजार 660 रूपये की राशि गत दिनों जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित 5 अशासकीय गौ-शालाओं को चेक के माध्यम से प्रदाय की गई। इसमें गौ-शालाओं में चारा-भूसा के लिये 6 लाख 85 हजार 995 रूपये और गौ-शालाओं में स्वर्णदाना उपलब्ध कराने के लिये पशु आहार संयंत्र कीरतपुर इटारसी को प्रदाय की गई 2 लाख 28 हजार 663 रूपये की राशि शामिल है । इसी प्रकार मुख्यमंत्री गौ-सेवा योजना के अंतर्गत जिले में संचालित 32 गौ-शालाओं में चारा-भूसा के लिये 3 माह की राशि 19 लाख 52 हजार 610 रूपये गौ-शाला संचालित करने वाली संबंधित ग्राम पंचायत अथवा स्व-सहायता समूह के खाते में सीधे जमा कर दी गई है तथा इन गौ-शालाओं में स्वर्णदाना उपलब्ध कराने के लिये पशु आहार संयंत्र कीरतपुर इटारसी को 6 लाख 50 हजार 870 रूपये की राशि का चेक प्रदाय कर दिया गया है । उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री एच.जी.एस.पक्षवार ने बताया कि अशासकीय गौ-शालाओं में संत आसाराम गौ-शाला खजरी छिंदवाड़ा को 2 लाख 64 हजार 480 रूपये, बाहुबली जीवरक्षा संस्थान मेघासिवनी को 2 लाख 72 हजार 310 रूपये, श्री बजरंग गौ-शाला जामसांवली को 67 हजार 425 रूपये, कामधेनु गौ-शाला मोहगांव हवेली सौंसर को 67 हजार 425 रूपये और मां भगवती गौ-शाला उमरीखुर्द पांढुर्णा को 68 हजार 355 रूपये की राशि के चेक प्रदाय किये जा चुके हैं जिसका उपयोग गौ-शाला के गौ-वंश के चारा-भूसा क्रय के लिये किया जायेगा ।