मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के एलएमओपीएस के बैनर तले गत दिवस उज्जैन में हजारों पर्सनल 7 शिक्षकों व कर्मचारियों ने महाकुंभ में भाग लिया। जहां पेंशन नहीं तो, वोट नहीं ।वोट फॉर ओपीएस का नारा बुलंद किया गया। एनएमओपीएस छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष विनोद डेहरिया वह जिले के प्रभारी अरविंद भट्ट के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में जिले के प्रश्न अश्विन कर्मचारी महाकुंभ में शामिल हुए थे। और अब पुरानी पेंशन के लिए आगामी 5 फरवरी को भोपाल में 1 लाख कर्मचारी आंदोलन करने की तैयारी में जुटे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में धूप खिलने के साथ ही प्रत्येक दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं मंगलवार को भी दिन का पारा 29 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन रात का तापमान अभी 10 डिग्री के नीचे ही बना हुआ है। सोमवार की रात का पारा 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके चलते शाम के बाद एवं सुबह 8 बजे तक सर्द हवाओं ने तीखी चुभन महसूस करा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के साथ ही जिले में भी मकर संक्रांति से कड़ाके की ठंड का एक और दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है ।वहीं पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
तामिया को पर्यटन के नक्शे पर लाने की दृषिकोण से मंगलवार को वाटर फॉल से एक टू एच एम् ए की शुरआत की गई है। इसके साथ ही छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध देवगढ़ का किला भी इस सूचि में शामिल है। वन विभाग की ओर से देवगढ़ का किला सहित इससे जुड़े पुरे अठारह किले का भ्रमण कराया जा रहा है
Transcript Unavailable.
छिंदवाड़ा इमलीखेड़ा में 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के द्वारा प्रायोगिक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसीटी इमली खेड़ा में ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विभिन्न्न क्षेत्रों की 34 महिलाओं ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया
Transcript Unavailable.
रासेयो ध्वजारोहण के साथ विशेष शिविर प्रारंभ रासेयो शिविर में स्वयं सेवक करेंगे श्रमदान कर, चलाएंगे जन जागरूकता अभियान रासेयो इकाई रामाकोना का विशेष शिविर में प्रारंभ शिविर में 65 स्वयंसेवक सेविकाएं ले रहे हैं भाग रामाकोना- क्षेत्र की उत्तरवाहिनी शोभना नदी के सुरम्य तट पर स्थित ग्राम उटेकाटा में अाज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेेेष शिविर का शुभारंभ आज को हुआ। स्वच्छता जन स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता की थीम पर आधारित शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती एवं रासेयों प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी ग्राम सरपंच श्री राजू भानगे, श्रीमती वनीता बाई धवले, दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ श्री पी के एस गुर्वे, सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर , शास.प्रा.प्रधान पाठक रमेश कापसे थे। मुख्य अतिथि श्री भानगे ने व्यक्तित्व आचरण एवं चरित्र निर्माण की पाठशाला राष्ट्रीय सेवा योजना को बताते हुए इससे जुड़कर इस उपलब्धि को हासिल करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था प्राचार्य आर डी भकने ने स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए शिविर के माध्यम से समाज सेवा के साथ अपने व्यक्तित्व का विकास करने की बात कही। शिविर के प्रथम दिवस पर स्वयं सेवकों ने शिविर स्थल सडक की साफ-सफाई की एवं उद्घाटन सत्र की तैयारी में भाग लिया। उद्घाटन सत्र के अंत में अतिथियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्वज का आरोहण कर शिविर शुभारंभ की घोषणा की। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रकान्त नाचनकर ने बताया कि शिविर के इन सात दिनों में स्वयंसेवक सेविकाएं श्रमदान, जनजागृति ,अंधविश्वास निर्मूलन, नशा मुक्ति अभियान, जल संरक्षण, पौधरोपण, ग्राम सर्वे सहित स्वच्छता अभियान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेंगे और नेतृत्व प्रशिक्षण के गुर सीखेंगे। कार्यक्रम समन्वयक श्री अशोक मराठे ,रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय रासेयो प्रकोष्ठ जबलपुर एवं रासेयो जिला संगठक डॉ वाय के शर्मा के निर्देशन में संस्था प्राचार्य श्री आर डी भकने के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर व कार्यक्रम सहायिका अश्विनी भास्कौरे के सूत्र संचालन में आयोजित इस शिविर में 65 स्वयंसेवक सेविकाएंं भाग ले रही है। शिविर में दल नायक महेश भक्ते, उप दलनायक मयूर कामठे, दलनायिका अश्विनी भास्कौरे सहित वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रवीण पाटील ,अतुल उइके ,सूरज देशभ्रतार ,विकास गुर्वे, कोमल बाविस्टाले, निहारिका सूर्यवंशी , वैष्णवी धुंडे, आंचल बोडखे, पल्लवी भक्ते सहित 65 स्वयंसेवक सेविकाएंं भाग ले रही है।
Transcript Unavailable.
