राष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष बातचीत प्रोफेसर विजय गुर्वे शासकीय महाविद्यालय अमरवाड़ा के साथ

प्रत्येक वर्ष 12जनवरी को स्वामी विवेकानंदजी की जयंती के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 की फेस्टिवल थीम "विकसित युवा विकसित भारत" रखी गई है। स्वामीजी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। आज हमारे साथ गांधी व लोहिया वादी विचारक डाॅ.अनुप सिंह के साथ विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

प्रत्येक वर्ष 12जनवरी को स्वामी विवेकानंदजी की जयंती के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 की फेस्टिवल थीम "विकसित युवा विकसित भारत" रखी गई है। स्वामीजी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। आज हमारे साथ एडॅ. मधुकर गायकवाड़ के साथ विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।

विश्व पटल पर भारत की अमिट छाप बनाने वाले स्वामी विवेकानंद के जयंती अर्थात राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक खास मुलाकात , एक खास व्यक्तित्व से..... रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अशोक कुमार मराठे से वार्ता ...

ग्राम रिधौरा में होम्योपैथी और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर संपन्न ======================================== जिला आयुष अधिकारी डॉ.दत्तात्रेय भदाड़े के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड सौंसर के ग्राम रिधौरा के श्री गणेश मंदिर में होम्योपैथी और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ । शिविर में 783 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें आयुर्वेद उपचारित मरीज 426 और होम्योपैथी उपचारित 357 मरीज शामिल हैं । साथ ही योगा से होने वाले लाभ बताते हुये योग करवाया गया । जिला आयुष अधिकारी डॉ.भदाड़े ने बताया कि शिविर में डॉ.नम्रता झंझोट, डॉ.सोना नाग शिववेदी, डॉ.संदीप येमदे, डॉ.प्रमोद तेलंगे, डॉ.प्रतिमा गजभिए और डॉ.शुभांजलि बंसोड़ द्वारा स्वास्थ्य जांच कर होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में मंदिर समिति का सहयोग प्राप्त हुआ ।

गुरुकुल विद्या निकेतन में आनंद मेले का हुआ सफल आयोजन शिक्षक धनराज नरांजे के हस्ते हुआ आनंद मेंले का शुभारंभ बच्चों ने 2 घण्टे में 42 हजार रुपये का किया व्यापार रामाकोना:- स्वर्गीय रामभाऊ जी खंडाईत शिक्षण समिति रामाकोना द्वारा संचालित गुरुकुल विद्या निकेतन स्कूल रामाकोना में आनंद मेले का सफल आयोजन हुआ। आनंद मेले का शुभारंभ शिक्षक धनराज नरांजे के हस्ते शाला के संचालक सदाशिव खंडाईत की प्रमुख उपस्थिति में रिबिन काटकर किया गया। आज को शाला परिसर में हुए आनंद मेले में छात्र छात्राओं द्वारा कुल 70 दुकाने लगाई गई थी। आनंद मेले में क्रमशः नूडल्स, मंचूरियन, भेल, कटोरी चाट, पानीपुरी, समोसे, वेज बिरियानी, आलू बोंडा, कच्चा चिवड़ा, बेकरी आयटम, पोहा, बेर, अप्पे, इडली सांभर, मोसंबी, संतरे, कॉफी, चाय, इत्यादि दुकाने लगाई गई थी। शाला की प्राचार्या लक्ष्मी खंडाईत ने जानकारी देते हुए बताया कि पढ़ाई के साथ साथ आनंद मेले के आयोजन से छात्र छात्राओं में बिजनेस आईडिया आते है और भविष्य में छात्र एवं छात्राये नौकरी करने पर नही अपितु नौकरी देने पर विश्वास रखे। इस आयोजन में छात्र छात्राओं द्वारा अपने अपने घरों से तरह तरह के व्यंजन बनाकर लाते है और शाला परिसर में स्टॉल में दुकान लगाकर अपना अपना सामान बेचा जाता है बाद में सर्वाधिक व्यापार जिसके द्वारा किया जाता है उसे पुरुस्कृत किया जाता है। आज के आनन्द मेले में हुए आयोजन से बच्चों द्वारा कुल 42 हजार रुपये का व्यापार किया गया। इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्रा उपस्थित थी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.