खून एक ऐसी चीज है जिसे बनाया ही नहीं जा सकता। इसकी आपूर्ति का कोई और विकल्प भी नहीं है। यह इंसान के शरीर में स्वयं ही बनता है। कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। इसी के तहत छिंदवाड़ा स्वैच्छिक सेवा समूह द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिला चिकित्सालय में सुबह 10 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोहनाखैरी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रजनीश चौरसिया, प्राचार्य श्री प्रवीण डबली, सरपंच ग्राम पंचायत बोहनाखैरी श्री जितेन्द्र खड़िया, शिक्षकगण और विद्यार्थीगण उपस्थित थे । जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चौरसिया ने कार्यक्रम में कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरूषों के जीवन के मूल्यों को आत्मसात कर युवा अपने जीवन को सफल कर सकते हैं। जिस देश का युवा सफल होता है तो निश्चित रूप से वह देश भी उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। आज का दिन युवाओं को राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों के प्रति आदर भाव रखने और मौलिक कर्त्तव्यों का पालन करने के लिये संकल्प लेने का दिन है। यदि युवा यह संकल्प ले लेते हैं तो निश्चित रूप से एक दिन भारत विश्व गुरू अवश्य बनेगा । उन्होंने संवैधानिक अधिकार, मूल कर्त्तव्य और पॉक्सो अधिनियम, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना, बाल-विवाह, इंटरनेट प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानी, निःशुल्क चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 और छात्र जीवन में लक्ष्य व अनुशासन के महत्व पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री डबली ने किया ।
सृजन संस्था के प्रोजेक्ट लीडर श्री संदीप भुजेल ने बताया कि जिले के विकासखंड छिंदवाड़ा और मोहखेड़ में संचालित सृजन संस्था के तत्वावधान में संस्था द्वारा गठित संगम महिला मंडल एवं प्रेरणा महिला मंडल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और लीडरों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्सव होटल छिंदवाड़ा में संपन्न हुआ । प्रशिक्षण कार्यक्रम में पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों संबंधी प्रशिक्षण के साथ ही महिला सशक्तिकरण, महिला आजीविका संवर्धन और महिलाओं के उत्पीड़न से बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही व्यक्तिगत आमदनी कैसे बढ़ाई जाये, की जानकारी दी गई तथा जिज्ञासाओं का समाधान कर सुझाव प्राप्त किये गये । कार्यक्रम में संस्था की उपलबधियों, आगामी कार्ययोजना और सृजन परियोजना की जानकारी भी दी गई ।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के शहर संभाग और पूर्व संभाग छिंदवाड़ा द्वारा कंपनी के छिन्दवाडा में खजरी चौक स्थित प्रशासनिक परिसर सोलर रूफ टॉप योजना के अंतर्गत संभाग स्तरीय शिविर संपन्न हुआ । शिविर में उपस्थित उपभोक्ताओं को सोलर से होने वाले लाभ, प्रत्यावर्तन अवधि, नेशनल पोर्टल के माध्यम से सब्सिडी सीधे खाते में प्राप्त करने और वेंडर के संबंध में जानकारी प्रदान की गई । मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण अभियन्ता (संचा-संधा) वृत्त छिन्दवाडा श्री के.एस.बिसेन, कार्यपालन अभियंता शहर संभाग श्री खुशियाल शिववंशी और कार्यपालन अभियंता (संचा-संधा.) पूर्व संभाग श्री संजय कुमार सिंह ने शिविर में उपस्थित घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को सोलर रूफ टॉप योजना की विस्तार से जानकारी दी और इस संबंध में पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया । उनहोंने बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 नंबर डायल करने का सुझाव भी दिया ।
रासेयो शिविर में चमत्कारों का किया भंडाफोड रासेयो शिविर में अंधविश्वास पर हुई चर्चा रामाकोना पवित्र जल सेेे अग्निकुंड कैसे प्रज्वलित होता है, नींबू को चाकू से काटने पर खून कैसे निकलता है ,क्या देवी देवता शरीर मेंं आते है, नजर लगने के पीछे का मनोविज्ञान क्या है ,भूत रात के 12:00 बजे, अमावस्या और पूर्णिमा को ही क्योंं नजर आते है, इत्यादि अंधविश्वास से जुड़े सवालों का समाधान रेशनालिस्ट पीकेएस गुर्वेे रष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रामाकोना के सात दिवसीय विशेष शिविर में किया । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना की रासेयो इकाई के ग्राम उटेकाटा में हो रहे विशेष शिविर के बौद्धिक चर्चा कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उन्होंने समाज में व्याप्त अंधविश्वास और मान्यताओं का प्रयोग सहित भंडाफोड़ किया। कार्यक्रम में ऐसे कई प्रयोग कर दिखाएं जिनकी आड़ में ढोंगी बाबा तांत्रिक-मांत्रिक, बाबा पडिहार चमत्कारों का झूठा जाल फैलाकर लोगों को मानसिक ,आर्थिक, शारीरिक शोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि अंधविश्वास निर्मूलन का कार्य धर्म और ईश्वर विरोधी नहीं है बल्कि ईश्वर और धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले लोगों के खिलाफ खड़े होकर जन जागरण करने का एक सामाजिक सरोकार वाला आंदोलन है। बौद्धिक सत्र के द्वितीय सत्र में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री कृष्ण कुमार मिश्रा ने जीवन मूल्यों का गिरता स्तर -कारण एवं निदान जबकि नवीन जवाहर विद्यालय छिंदवाड़ा के कार्यक्रम अधिकारी श्री मुरलीधर राव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य विषय पर स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच राजू भानगे, सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे। बौद्धिक चर्चा सत्र के पूर्व स्वयंसवकों ने ग्राम के हनुमान मंदिर परिसर में सफाई कार्य किया एवं एकत्रित कचरे का उचित निपटान किया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर एवं कार्यक्रम सहायिका राधिका चौधरी के मार्गदर्शन में आंचल कामठे, हर्षिका कापसे ,प्राजंली पातुरकर ,ऋषिका उपासे, राजश्री अंगारे ,कोमल बागड़े, निहारिका सूर्यवंशी कोमल बाविस्टाले, पल्लवी भक्ते, आंचल बोडखे ,वैष्णवी धुंडे, रोहन सूरजूसे ,विशाल गोलाइत, सौरभ ढालखंडाईत, उत्कर्ष रुंघे, हर्षल गुर्वे, अनिकेत तलवारकर ,विक्की सोनेकर सहित 65 स्वयंसेवक- सेविकाएं भाग ले रही है।
विद्यार्थियों को दी गई विविध जानकारियां
अमरवाड़ा के स्टेडियम ग्राउंड में हुआ आयोजन
71 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को विधिवत दिया गया प्रशिक्षण
प्रत्येक वर्ष 12जनवरी को स्वामी विवेकानंदजी की जयंती के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 की फेस्टिवल थीम "विकसित युवा विकसित भारत" रखी गई है। स्वामीजी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। आज हमारे साथ (पूर्व सैनिक) प्रदीप कलसकर के साथ विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर युथ अॉफ सौसर के अध्यक्ष योगेश कुमार सोमकुवर से विशेष बातचीत
