मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि,जिले के विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम सिमरियाकला के किसानों श्री देवेन्द्र चरपे एवं श्री सुभाष गुआडे के यहाँ आज सरसों प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया और किसानों से चर्चा की गई। इस ग्राम में लगभग 50 हेक्टर में किसानों ने सरसों फसल लगाई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
बिबिध विभागों का हुआ निरीक्षण
भाजपा अन्त्योदय प्रकोष्ठ की प्रथम जिलास्तरीय बैठक संपन्न छिंदवाड़ा :- भाजपा अन्त्योदय प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय प्रथम बैठक जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, भाजपा जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक, विस्तारक अशोक यादव, पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी, भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती कांता ठाकुर, भाजपा अन्त्योदय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद राजपूत की उपस्थिति में प्रारंभ हुई । बैठक में अन्त्योदय प्रकोष्ठ के बूथ संयोजक, सहसयोजक की नियुक्ति को लेकर दिशा निर्देश दिए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक प्रकोष्ठ की अपनी एक अहम भूमिका है । हमें इस भूमिका का निर्वाहन करते हुए भाजपा अन्त्यादेय प्रकोष्ठ में हर कार्यकर्ताओं को जोड़े तथा भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से अन्त्योदय प्रकोष्ठ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाए और साथ ही 13 लाख की आबादी वाले छिंदवाड़ा जिले में लगभग 7 लाख हितग्राही है जिन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी मदद करें । जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक ने कहा कि अन्त्योदय योजना के जो हितग्राही है उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा अन्त्योदय प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा रहे । । बैठक में विस्तारक अशोक यादव जी ने सभी सदस्यों से परिचय लेकर अन्त्योदय प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार की बात कही । बैठक का मंच का संचालन भाजपा अन्त्यादेय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद राजपूत द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जिला सहसंयोजक नरेन्द्र अग्रवाल बबलू के द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्रकोष्ठ के सहसंयोजक शिव चौरसिया, विलास घोंगे, , पंकज कलम्बे,, मुकेश सूर्यवंशी, हिमेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र कोचले, नितेश अर्नेजा, अभिषेक गोयल एवं सभी मंडलों के मंडल संयोजक उपस्थित रहे ।
ध्यान करने से मिलती है मन को शक्ति
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
रासेयो शिविर में हुआ नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हुआ 310 लोगों की हुई जांच रामाकोना- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में शुक्रवार को ग्रामीणों एवं शिविरार्थियो का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण हुआ। ग्राम उटेकाटा में हो रहे शिविर में लायंस आई हॉस्पिटल परासिया एवं सिविल अस्पताल सौंसर की टीम ने ग्राम के नागरिकों एवं स्वयंसवकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए टिप्स भी प्रदान किए। स्वयंसेवकों के रक्त ग्रुप की जांच की गई ताकि भविष्य में यह स्वयंसेवक सिविल अस्पताल के लिए रक्तदान कर सके। शिविर में लायंस आई हॉस्पिटल परासिया के डॉ रोशन पहाड़े, स्टाफ नर्स आरती यादव रोहित साहू सहायक आशिक सरेआम सहायक के साथ सिविल अस्पताल सौसर के मेडीकल आफिसर डॉ आदित्य आनंद डॉ. दीक्षा गायकवाड, लैब टेक्नीशियन विवेक वाडेकर, स्टाफ नर्स श्रीमती शीला पवार, श्रीमती शीला वाहने, सुनील वाहने सहायक, एवं श्रीमती कुंदा गुर्वे ने शिविर में सेवाएं दी। शिविर में 140 ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण हुआ जिसमें से 30 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया। नेत्र रोगियों का ऑपरेशन आगामी दिनों में लायंस आई हॉस्पिटल परासिया के सौजन्य से किया जाएगा।साथ ही इस शिविर में 170 स्वयंसेवकों सहित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें हिमोग्लोबिन, शर्करा, रक्तचाप आदि की जांच की गई साथ ही रोगियों को निशुल्क दवाई वितरित की गई । इस नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण में ग्राम पंचायत उटेकाटा का महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान का लिया संकल्प - रक्त ग्रुप जांच परीक्षा स्वयं सेवको ने संकल्प लियाा कि वे भविष्य में सिविल अस्पताल मेंं मरीजों के लिए आवश्यक समूह के अनुसार रक्तदान करेंगे। इनका रहा सहयोग- नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण को सफल बनाने में तर्कशील संस्था सचिव पीकेएस गुर्वे, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर, ग्राम सरपंच राजू भानगे ,सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर के मार्गदर्शन में स्वयंसेवक महेश भक्ते, मयूर कामठे, श्रीरंग खंडाईत ,विक्की सोनेकर,तनिष्क धुर्वे,अतुल उइके, प्रवीण पाटील, हर्षल गुर्वे, अखिल बड़वाईक, अनिकेत तलवारकर, रविकिरण बन करण चौधरी ,प्रवीण पाटील, सूरज देशभ्रतार, अनिकेत तलवारकर, निहारिका सूर्यवंशी ,वैष्णवी धुंडे, पल्लवी भक्ते, सहित अन्य स्वयंसेवको अपनी सक्रिय सहभागिता दी।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में हवाओं का रुख दक्षिणी होने के कारण अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में उछाल आ रहा है। हवाओं का रुख उत्तरी होने के बाद एक बार फिर से ठंड का एक दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 48 घंटों में हवाओं की दिशा बदल सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम पारा गिरेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम पारा 27 डिग्री तो बुधवार की रात को न्यूनतम पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश से मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिले के सिजेरियन डिलीवरी प्वाइंट में सातों दिन और 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देश दिए हैं। ताकि गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए जिला अस्पताल का सफर ना करना पड़े ब्लॉक स्तर पर ही गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार, 12 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे शासकीय महाविद्यालय सौसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए महाविद्यालय के सभी स्टाफ उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिसमें बढ़-चढ़कर विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
