भाजपा अन्त्योदय प्रकोष्ठ की प्रथम जिलास्तरीय बैठक संपन्न छिंदवाड़ा :- भाजपा अन्त्योदय प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय प्रथम बैठक जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, भाजपा जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक, विस्तारक अशोक यादव, पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी, भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती कांता ठाकुर, भाजपा अन्त्योदय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद राजपूत की उपस्थिति में प्रारंभ हुई । बैठक में अन्त्योदय प्रकोष्ठ के बूथ संयोजक, सहसयोजक की नियुक्ति को लेकर दिशा निर्देश दिए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक प्रकोष्ठ की अपनी एक अहम भूमिका है । हमें इस भूमिका का निर्वाहन करते हुए भाजपा अन्त्यादेय प्रकोष्ठ में हर कार्यकर्ताओं को जोड़े तथा भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से अन्त्योदय प्रकोष्ठ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाए और साथ ही 13 लाख की आबादी वाले छिंदवाड़ा जिले में लगभग 7 लाख हितग्राही है जिन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी मदद करें । जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक ने कहा कि अन्त्योदय योजना के जो हितग्राही है उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा अन्त्योदय प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा रहे । । बैठक में विस्तारक अशोक यादव जी ने सभी सदस्यों से परिचय लेकर अन्त्योदय प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार की बात कही । बैठक का मंच का संचालन भाजपा अन्त्यादेय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद राजपूत द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जिला सहसंयोजक नरेन्द्र अग्रवाल बबलू के द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्रकोष्ठ के सहसंयोजक शिव चौरसिया, विलास घोंगे, , पंकज कलम्बे,, मुकेश सूर्यवंशी, हिमेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र कोचले, नितेश अर्नेजा, अभिषेक गोयल एवं सभी मंडलों के मंडल संयोजक उपस्थित रहे ।