गुरुकुल विद्या निकेतन में आनंद मेले का हुआ सफल आयोजन शिक्षक धनराज नरांजे के हस्ते हुआ आनंद मेंले का शुभारंभ बच्चों ने 2 घण्टे में 42 हजार रुपये का किया व्यापार रामाकोना:- स्वर्गीय रामभाऊ जी खंडाईत शिक्षण समिति रामाकोना द्वारा संचालित गुरुकुल विद्या निकेतन स्कूल रामाकोना में आनंद मेले का सफल आयोजन हुआ। आनंद मेले का शुभारंभ शिक्षक धनराज नरांजे के हस्ते शाला के संचालक सदाशिव खंडाईत की प्रमुख उपस्थिति में रिबिन काटकर किया गया। आज को शाला परिसर में हुए आनंद मेले में छात्र छात्राओं द्वारा कुल 70 दुकाने लगाई गई थी। आनंद मेले में क्रमशः नूडल्स, मंचूरियन, भेल, कटोरी चाट, पानीपुरी, समोसे, वेज बिरियानी, आलू बोंडा, कच्चा चिवड़ा, बेकरी आयटम, पोहा, बेर, अप्पे, इडली सांभर, मोसंबी, संतरे, कॉफी, चाय, इत्यादि दुकाने लगाई गई थी। शाला की प्राचार्या लक्ष्मी खंडाईत ने जानकारी देते हुए बताया कि पढ़ाई के साथ साथ आनंद मेले के आयोजन से छात्र छात्राओं में बिजनेस आईडिया आते है और भविष्य में छात्र एवं छात्राये नौकरी करने पर नही अपितु नौकरी देने पर विश्वास रखे। इस आयोजन में छात्र छात्राओं द्वारा अपने अपने घरों से तरह तरह के व्यंजन बनाकर लाते है और शाला परिसर में स्टॉल में दुकान लगाकर अपना अपना सामान बेचा जाता है बाद में सर्वाधिक व्यापार जिसके द्वारा किया जाता है उसे पुरुस्कृत किया जाता है। आज के आनन्द मेले में हुए आयोजन से बच्चों द्वारा कुल 42 हजार रुपये का व्यापार किया गया। इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्रा उपस्थित थी।
