मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में धूप खिलने के साथ ही प्रत्येक दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं मंगलवार को भी दिन का पारा 29 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन रात का तापमान अभी 10 डिग्री के नीचे ही बना हुआ है। सोमवार की रात का पारा 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके चलते शाम के बाद एवं सुबह 8 बजे तक सर्द हवाओं ने तीखी चुभन महसूस करा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के साथ ही जिले में भी मकर संक्रांति से कड़ाके की ठंड का एक और दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है ।वहीं पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
