Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के सांसद नकुल नाथ का आज 19 मार्च को छिंदवाड़ा आगमन हो रहा है। वह चार दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आ रहा है। नेताव्दय जिले के ग्रामीण अंचलों का दौरा कर धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और जिले के सांसद नकुल नाथ जिले में विविध कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। इसी के साथ में शुक्रवार को भी देर शाम में वर्षा हुई है। साथ ही आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं ।इसके बाद फिर शनिवार को सुबह 4 बजे से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। तकरीबन 3 घंटे हवा और तूफान के साथ जमकर बारिश हुई ।इसके चलते फसलों पर इसका बुरा प्रभाव भी देखने को मिला है। चने और गेहूं की फसलों पर इसको अधिक प्रभावित हुई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, 18 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का छिंदवाड़ा आगमन हुआ। देश के गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर जायजा लेने यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के महा विजय अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से होने जा रही है। और 25 मार्च को गृह मंत्री के आगमन का जायजा लेते हुए उन्होंने शंखनाद कर दिया है। इस बार सभी भाजपा कार्यकर्ताओं भारत माता की जय बोलते हुए हाथ उठाकर संकल्प ले कि हमें कांग्रेस और कमलनाथ के गढ़ डाहना है। और कांग्रेस और कमलनाथ के राजनीतिक का अंतर भी करना है। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एकार्ड होटल में कार्यकर्ता व पन्ना प्रभारियों की आयोजन बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहीं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य किशन वाला जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिले में ताजा संघर्ष यहां विश्वविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है इसी तारतम्य में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में आज शासकीय पी.जी.कॉलेज छिंदवाड़ा में संयुक्त रोजगार मेला संपन्न हुआ । जिला रोजगार कार्यालय और शासकीय पी.जी.कॉलेज छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न इस रोजगार मेले में 13 कंपनियां शामिल हुई । इस रोजगार मेले में 352 आवेदकों का पंजीयन किया गया और 192 आवेदकों का कंपनियों द्वारा चयन किया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम ने करवट बदलते हैं। किसानों के चेहरे पर शिकन से आ गई है। क्योंकि मौसम में बदलाव के चलते कई जगहों पर आधी तूफान और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हुई है। तो कहीं ऐसी स्थिति आने की संभावनाएं जताई जा रही है। और मौसम विभाग द्वारा 3 दिन ऐसे मौसम बने रहने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में किसानों द्वारा बोई गई फसलों और अभी काटते वक्त इस तरह की आंधी तूफान और ओलावृष्टि से फसलों की क्षति होने की कारण किसान खासे चिंतित है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज छिंदवाड़ा आगमन हो रहा है बता दे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 मार्च को केंद्र गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। साथ ही पुलिस ग्राउंड का भी निरीक्षण करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान आज दोपहर 2:15 बजे इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन करेंगे उपरांत मुख्यमंत्री पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृहमंत्री से जहां की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।