Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सेवा समाप्ति का अतिथि शिक्षकों ने जताया विरोध सौंपा ज्ञापन इस संबंध में चंद्रशेखर अंबाडकार अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय सौसर से विशेष बातचीत

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिले में जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर ने डॉक्टर एवं स्टाफ को निर्देश दिए। सिजेरियन डिलीवरी प्वाइंट में 7 दिन 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध कराए। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का अर्ली पंजीयन, यूपीटी टेस्ट, मॉडरेट एवं एनिमिया, बीपी आदि की समय पर जांच व उपचार प्रदान किया जाए। साथ ही इन संबंध में बाल विकास विभाग के अंतर्गत विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा के जिला पंचायत सेवा हरेंद्र नारायण का तबादला भोपाल होने के पश्चात सिवनी के जिला पंचायत सीईओ पार्थ जयसवाल का छिंदवाड़ा में पदभार ग्रहण कर लिया गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, विश्व उपभोक्ता दिवस पर छिंदवाड़ा जिले में भी इस कार्यक्रम का आयोजन के साथ साथ लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई साथ ही राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्री श्यामाचरण उपाध्याय की अध्यक्षता और जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य श्री चन्द्रशेखर माकोड़े की विशेष उपस्थिति में आज सिन्धु भवन मोहन नगर छिन्दवाड़ा में उपभोक्ता हितों के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के साथ ही गणमान्य नागरिक, अधिकारी/कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे ।जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजू मरावी ने बताया कि कार्यक्रम में आम जनों को उपभोक्ताओं के अधिकार और उनके संरक्षण के लिये जागरूकता व उपभोक्ताओं के विवादों के समाधान के लिये जनजागृति के संबंध में अवगत कराया गया ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिले में रोजगार मेले के आयोजन में इस बार कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिला रोजगार कार्यालय और शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा द्वारा 17 मार्च को शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के प्रांगण में संयुक्त रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनी द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। इच्छुक व पात्र आवेदक इस रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं । जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि इस रोजगार मेले में नियोजकों द्वारा मल्टीपल प्रोफाइल, मार्केटिंग सेल्स एक्जीकेटिव, टेलीकॉलर/सेल्स एक्जीकेटिव, फील्ड एक्जीकेटिव, सेल्स फील्ड एक्जीकेटिव, मार्केटिंग एक्जीकेटिव, इंशोरेंस एडवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी । रोजगार मेले में सहभागिता के लिये आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिये और आवेदक को कक्षा 10वी, 12वी, आई.टी.आई. और स्नातक तक उत्तीर्ण होना चाहिये ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि देश के गृह मंत्री अमित शाह का छिंदवाड़ा आगमन को लेकर वीआईपी मूवमेंट तेज हो गया है। जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं का छिंदवाड़ा में आना-जाना जारी है ।वहीं तैयारियों को लेकर प्रदर्शन में लगातार कवायद में जुटा हुआ है। वीआईपी मूवमेंट को लेकर प्रदेश के कई शहरों से भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के आगमन को देखते हुए शहर में विभिन्न होटलों के 150 कमरे बुक किए जा चुके हैं ।वहीं पुलिस ग्राउंड में जनसभा में भी तैयारियों को लेकर जायजा लिया जा रहा है ।वही जहां आगामी 25 मार्च को अपने प्रवास के दौरान बड़काखापा के आचलकुंड पहुंचेंगे। क्लिक कर सकते हैं।