छिन्दवाडा की फटाफट खबरें
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, राज्य शासन की लाडली बहना योजना के तहत जिले में अब तक 44 हजार 200 आवेदन ऑनलाइन भरे जा चुके हैं। शुक्रवार को जिला कलेक्टर ने निरीक्षण करते हुए ऑनलाइन सेंटर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी ।साथी जिला कलेक्टर श्रीमती शितला पटले द्वारा जिले के अनुभव परासिया के ग्राम पंचायत सिरसाडच, नादवाड़ी से ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया और वहां की महिलाओं से अरे समस्याओं पर चर्चा के साथ ही कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिला कांग्रेस बिजली समस्याओं के निराकरण के लिए शुक्रवार को जिले में व्याप्त बिजली की समस्या और बढ़ते हुए। बिजली की दरों को कम किए जाने की मांग को लेकर 5 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा खजूरी रोड स्थित विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय के भीतर प्रवेश कर कांग्रेस ने बिजली समस्या निराकरण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय में घेराव कर धरना दिया। और भाजपा सरकार और बिजली कंपनी के विरुद्ध प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,ट्रेनों का इंतजार लंबा होता जा रहा है और जिले वासी इसका इंतजार भी कर रहे हैं। लेकिन हर बार सिर्फ समय का इंतजार हो रहा है। छिंदवाड़ा से नैनपुर मंडला जबलपुर सिवनी रोड के लिए यह ट्रेन चलना है। जिसके लिए पिछले कुछ माह पूर्व छिंदवाड़ा से नैनपुर ट्रेन का आदित्य शेड्यूल जारी हो चुका है। जबकि अन्य ट्रेनों का शेड्यूल अब तक जारी नहीं हो पाया है। ऐसे में इन ट्रेनों को शुरू होने का संशय बना हुआ है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में पात्र विद्यार्थियों को पहले चरण में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत 24 मार्च से एडमिशन लॉटरी के जरिए होना है। लेकिन जिला शिक्षा केंद्र के आंकड़ों के अनुसार लॉटरी में चयन होने के बावजूद अब तक एक भी विद्यार्थी का एडमिशन नहीं हुआ है ।शनिवार से सोमवार तक अवकाश होने के कारण एडमिशन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी ।जिला शिक्षा केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सभी विकास खंडों में आईटीआई के लिए 3हजार 999आवेदन आए थे। जिनका सत्यापन होने के बाद 3524 आवेदनों का सत्यापन हुआ है। पहले चरण की लॉटरी की प्रक्रिया में कुल 3 हजार 299 सीटों के लिए आवंटन हुआ है। ऑडियो सुन सकते हैं।
थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 4 अप्रैल तक
हास्य कविता
छिन्दवाडा की फटाफट खबरें
आर टी ई एडमिशन के लिए निकाली लोटरी;अब एडमिशन की बारी
कोरोना अलर्ट :सावधानी ही सुरक्षा है
