आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल के 12 दिन सुंदरकांड का पाठ किया गया संगठन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र यदुवंशी के नेतृत्व में चल रही भूख हड़ताल में भजन गाकर एवं सुंदरकांड का पाठ कर कर्मचारियों ने भगवान श्रीराम से संगठन की सफलता की मांग की है। लेकिन 12 दिन से चल रही हड़ताल के बाद भी प्रदेश शासन अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाए जाने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित भी हो रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में पुराने पेंशन स्कीम को मध्य प्रदेश में लागू किए जाने की मांग को लेकर न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला संगठन द्वारा जिले के प्रसिद्ध आंचलकुड दादाजी धाम में महिला विंग द्वारा 108 दीप जलाकर पुरानी पेंशन के लिए विशेष प्रार्थना की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम का मिजाज बीते 1 सप्ताह से बदलता नजर आ रहा है ऐसे में जहां कुछ दिनों से जिले में बादल बारिश और ओले की स्थिति बनी हुई है बादल बारिश के चलते हवाओं में ठंड के साथ तापमान में गिरावट आ गई है। अप्रैल महीने बीतता जा रहा है ।लेकिन अधिकांश पारा 34.2 डिग्री लुढ़क गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
पशु चिकित्सालय बिछुआ और ग्राम जमुनियाकला की गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण ========================================= कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गनिर्देशन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा जिले के विकासखण्ड बिछुआ के पशु चिकित्सालय बिछुआ और ग्राम जमुनियाकला की गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि पशु चिकित्सालय बिछुआ में बिन्दुवार पंजियों का निरीक्षण कर प्रभारी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ.नेहा साहू को वर्तमान स्थिति में लम्पी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिये टीकाकरण करने और पशुपालकों की सूचना पर पशुओं को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि ग्राम जमुनियाकला की गौ-शाला के निरीक्षण में 120 गौ-वंश पाये गये। पानी की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई और 52 बैग स्वर्णदाना पाया गया । उन्होंने बताया कि गौ-शाला संचालक को भूसा क्रय करने के निर्देश दिये गये । गौ-शाला कर्मचारियों ने बताया कि गौ-शाला की खाद का विक्रय कर आय प्राप्त की गई है तथा गौ-शाला की भूमि में 35 कट्टी गेंहू का उत्पादन भी हुआ है ।
बिजली लाईनों का मानसून पूर्व मेंटनेंस कार्य किये जाने के संबंध में 30 अप्रैल से 7 मई तक बिजली आपूर्ति बंद रहने की सूचना जारी ======================================== म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली लाईनों का मानसून पूर्व मेंटनेंस कार्य किये जाने के संबंध में 30 अप्रैल से 7 मई तक प्रात: 8 से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद रहने की सूचना जारी की गई है । कंपनी द्वारा बिजली आपूर्ति बंद रहने के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है । म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता (शहर संभाग) ने बताया कि 30 अप्रैल को टाउन-01 फीडर व पी.एंड टी., एक मई को 11 केवी सोनपुर रोड टाउन-3 फीडर, 11 केवी सोनपुर रोड टाउन-4 फीडर व मोहरली फीडर, 2 मई को टाउन-3 फीडर व थुनिया फीडर, 3 मई को सोनपुर रोड टाउन-01 फीडर, 4 मई को सोनपुर रोड टाउन-02 फीडर, 5 मई को आनंदम फीडर, 6 मई को प्रथम विहार व लिंगा फीडर और 7 मई को टाउन-04 फीडर व चंदनगांव फीडर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को टाउन-01 फीडर व पी.एंड टी. फीडर से परासिया रोड, पूजा लॉज, सत्कार तिराहा, पाटनी काम्पलेक्स, गुलाबरा, शक्ति नगर, डॉ.महाजन, कलेक्ट्रेट रोड, राजीव गांधी बस स्टैंड भाग-2 क्षेत्रों में और 11 केवी पी.एंड टी. फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी ।
गांव आजिविका और हम विकास खंड पशु चिकित्साधिकारी कमल धुर्वे जी से विशेष बातचीत
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच टीम का गठन किया गया था। जो स्कूलों पर पहुंचकर अभिभावकों की शिकायत अनुसार जांच कर रहे हैं लेकिन अभिभावक का आरोप है। कि टीम स्कूलों में पहुंचकर केवल औपचारिकता ही निभा रही है एक तो टीम अब तक स्कूलों तक पहुंची नहीं रही थी। अब स्कूल बंद होने के 2 दिन शेष रह गए हैं और टीम अपनी खानापूर्ति कर रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की कृषि उपज मंडी में किसानों की फजीहत इन दिनों कश्मीर में हो रही है। मंडी में इतनी अव्यवस्थाथा फैली हुई है ।कि अपने ऊपर लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों को ऑक्शन शेड भी नसीब नहीं हो पा रहे हैं। क्योंकि इस बार दबंग व्यापारियों का कब्जा शाडो पर है ।जिसको हटाने मंडी प्रबंधक कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। वर्तमान में शेर में व्यापारियों ने खरीदे हुए अनाज की छलिया लगा लगा रखी है। और मौसम के बिगड़ते हालात और मौसम विभाग के अलर्ट के बाद भी मंडी प्रबंधक मंडी में किसानों के हो कि कोई भी सुध नहीं ले पा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
तुकडोजी महाराज का जयंती उत्सव आज
