मुरझड़ में बैलजोड़ी दौड़ पट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ प्रतियोगिता मे मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र के समिपस्त जिलो के किसानो लिया भाग विश्‍व मधुमक्‍खी दिवस के अवसर पर पर राजा भोज कृषि महाविद्यालय परिसर में 18 मई से बैलजोड़ी की पट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । तीन दिनों की पट प्रतियोगिता की फायनल दौड़ 20 मई को होगी। इस पट प्रतियोगिता में शामिल एवं विजेता सभी बैलजोड़ी के मालिकों को आकर्षक ईनाम दिये जायेंगें। 18 मई को मध्‍यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्‍याण आयोग के अध्‍यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व विधायक डॉ योगेन्‍द्र निर्मल की उपस्थिति में इस दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा, सिवनी, गोंदिया, अमरावती, यवतमाल, भंडारा सहित 10 से अधिक जिलों के पशुपालक अपनी बैलजोड़ी लेकर मुरझ़ड़ आये है। इस पट प्रतियोगिता को देखने बड़ी संख्‍या में लोग भी पहुंच रहे हैं।

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

धूमधाम से मनाएगी महाराणा प्रताप जयंती

रोजगार मेले का हुआ योजना

दो मेडिकल स्टोर्स के ड्रग लाइसेंस सस्पेंड

10 करोड़ की जमीन कर दी बेकर अब व्यवस्थापन में भी बहाने बाजी

पांचवी आठवीं का रिजल्ट खराब पलकों के साथ स्कूल संचालनों ने खोला मोर्चा

सुबह की सुर्खियां

राज्य शासन द्वारा नवीन योजना “मुख्यमंत्री सीखो- कमाओ योजना” को लागू करने की स्वीकृति प्रदाय ======================================== तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा प्रस्तावित नवीन योजना “मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना” को लागू करने की स्वीकृति दी गई है। इस योजना के अंतर्गत कम से कम एक लाख युवाओं को प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण कराने के उद्देश्य से एक हजार करोड़ रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले के पात्र एवं इच्छुक युवा इस योजना का लाभ ले सकते हैं । तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव ने बताया कि “मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना” के अंतर्गत 18 से 29 वर्ष के युवा जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी है और जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा आईटीआई या उच्च है, वे पात्र होंगे। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को 8000 से 10000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेण्ड प्राप्त होगा । स्टाइपेण्ड का 75 प्रतिशत राज्य शासन द्वारा डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा स्टेट कौसिंल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

Transcript Unavailable.