मुरझड़ में बैलजोड़ी दौड़ पट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ प्रतियोगिता मे मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र के समिपस्त जिलो के किसानो लिया भाग विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर पर राजा भोज कृषि महाविद्यालय परिसर में 18 मई से बैलजोड़ी की पट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । तीन दिनों की पट प्रतियोगिता की फायनल दौड़ 20 मई को होगी। इस पट प्रतियोगिता में शामिल एवं विजेता सभी बैलजोड़ी के मालिकों को आकर्षक ईनाम दिये जायेंगें। 18 मई को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व विधायक डॉ योगेन्द्र निर्मल की उपस्थिति में इस दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा, सिवनी, गोंदिया, अमरावती, यवतमाल, भंडारा सहित 10 से अधिक जिलों के पशुपालक अपनी बैलजोड़ी लेकर मुरझ़ड़ आये है। इस पट प्रतियोगिता को देखने बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच रहे हैं।
