"मिशन लाईफ" के अंतर्गत गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा में ऊर्जा सरंक्षण, ऊर्जा प्रबंधन और ऊर्जा साक्षरता पर क्विज प्रतियोगिता संपन्न म.प्र. ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड भोपाल के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में मिशन लाईफ के अंतर्गत आम जनों और छात्र-छात्राओं को ऊर्जा बचत के लिये जागरूक किया जा रहा है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत "मिशन लाईफ" के अंतर्गत शासकीय राजमाता सिंधिया स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में ऊर्जा सरंक्षण, ऊर्जा प्रबंधन और ऊर्जा साक्षरता पर क्विज प्रतियोगिता संपन्न हुई । साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिये शपथ ली गई। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्रायें उपस्थित थीं । जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री सुनील गहुखेड़कर ने बताया कि सभी छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण, प्रबंधन और साक्षरता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई । कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती डॉ.अजरा एजाज, प्रो.डॉ.ओमकार बाविस्टाले, प्रो.डॉ.नीलिमा बागडे व श्री प्रमोद झाड़े, जिला अक्षय ऊर्जा कार्यालय छिंदवाड़ा के श्री जवाहरसिंह मार्को व श्री दिलीप फरकारे और पूर्व वनमंडल छिंदवाड़ा के वन परिक्षेत्राधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

उप संचालक पशुपालन ने किया तामिया व अमरवाड़ा विकासखण्ड काय भ्रमण 1962 मोबाइल वेटनरी यूनिट योजना के अंतर्गत तामिया में दिया गया प्रशिक्षण ======================================== उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिवस 1962 मोबाइल वेटनरी यूनिट योजना के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड तामिया और मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान-2 के अतंर्गत जिले के विकासखण्ड अमरवाड़ा के ग्राम खिरेटी का भ्रमण किया गया । उन्होंने विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि 1962 मोबाइल वेटनरी यूनिट योजना के अंतर्गत विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया और इस योजना के अंतर्गत प्राप्त टिकिटों के निराकरण एवं शुल्क प्राप्ति कर निर्धारित प्रपत्र में रिकार्ड रखने के निर्देश दिये । प्रशिक्षण के बाद पशु चिकित्सकों की बैठक में उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही ग्राम छिन्दी में निर्माणाधीन पशु औषधालय का निरीक्षण भी किया । उन्होंने बताया कि तामिया विकासखंड के बाद विकासखण्ड अमरवाड़ा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान-2 के अतंर्गत 21 लाडली बहना योजना के बैंक खाते खुलवाये गये ।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास कार्यालय में श्री नरेंद्र भानु खंडेलवाल के 75वें जन्म-दिवस पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाशित अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फूल माला तथा शॉल भेंट कर श्री खंडेलवाल का सम्मान किया। श्री खंडेलवाल विशेष रूप से जरूरतमंद परिवार के बच्चों को स्कूल शिक्षा से जोड़ने, युवाओं के लिए रोजगार युक्त शिक्षा की व्यवस्था और भारतीय संस्कृति के उत्थान से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय हैं। धर्म संस्कृति समिति के श्री सतीश विश्वकर्मा, वैद्य गोपालदास मेहता, श्री विष्णु राठौर, वैद्य दीपक रघुवंशी, श्रीमती निवेदिता चतुर्वेदी तथा श्री मयंक चतुर्वेदी उपस्थित थे

मुख्यमंत्री श्री चौहान और केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने किया पौध-रोपण ======================================== मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, नीम और करंज के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पूर्व सैनिक श्री बी.एल. खाकरे और उनकी पत्नी श्रीमती कल्पना ठाकरे ने अपनी वैवाहिक वर्ष-गाँठ पर और श्री सलमान (हंसमुख) ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। बालाघाट के श्री चरण सिंह सोढ़ी ने विदेश यात्रा पर जाने से पहले मुख्यमंत्री के साथ पौधे रोपे। दूरदर्शन भोपाल की प्रोड्यूसर श्रीमती अनीता गौतम ने अपनी माता जी की पुण्य-तिथि पर पौध-रोपण किया। सर्वश्री हर्ष गौतम, मनीष कुमार सिंह और गौतम बोडेले भी शामिल

मृतक की हुई शिनाख्त।।

Download | | Get Embed Code

=

ऊर्जा साक्षरता पर हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Transcript Unavailable.

छात्राओ ने जैव विविधता पर निबंध लिखिए और बनाई पेंटिंग

जर्जर स्कूल के साथ शुरू होगा इस बार का नया शिक्षा सत्र