मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में कक्षा पांचवी और आठवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 22 जून से 28 जून तक किया गया है जिले में लगभग 6 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

डी.एस.डी.पोर्टल के माध्यम से आई.टी.आई.में प्रवेश प्रारंभ ========================================================= शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा के प्राचार्य ने बताया कि प्रदेश की शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में सत्र 2023 में प्रवेश के लिये 2 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारंभ हो गया है जो आगामी 25 जून तक चलेगा और आवेदक 12 से 25 जून तक डी.एस.डी. पोर्टल के माध्यम से त्रुटि सुधार का कार्य किया जा सकेगा । उन्होंने प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्देश दिये हैं कि वे www.dsd.mp.gov.in पर जाकर प्रवेश मेनू द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

मेरी भी आवाज सुनो वर्तमान समस्याओं पर अधिवक्ता मधुकर गायकवाड़ सर ने रखी अपनी बात

अब शहर के तिराहे चौराहे हो पर लगेंगे फर्स्टएड बॉक्स

सुबह की सुर्खियां

आषाढी यात्रा के लिए वारकरी भक्तों का जत्था आंळदी के लिए बेरडी से रवाना ।======================= सौंसर विकास खंड के ग्राम रामाकोना एवं बेरडी से महाराष्ट्र के आंळदी के लिए भक्तों का जत्था रवाना हुआं । जो आंळदी से श्री तीर्थक्षेत्र पंढरपुर जाने वाली पालकी व पैदल वारी मे शामिल होगी । यात्रा की विशेषता पैदल वारी पंढरपुर यात्रा की विशेषता है। वारी का अर्थ है बरसों से लगातार यात्रा करना। इस यात्रा में शामिल होने वालों को वारकरी के नाम से जाना जाता है। जब से वारी का आरंभ हुआ, तब से पीढ़ी दर पीढ़ी वारकरी पैदल यात्रा करते हैं। इसी तरह की वारी पैठनतुल्य श्री तीर्थक्षेत्र रामाकोना व बेरडी से निकाली गयी । यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत क्षेत्रिय विधायक विजय चौरे ने पालकी का पूजन कर वारी मे जाने वाले वारकरीयो का पुष्प मालाओं से स्वागत किया इस अवसर पर राधेश्याम रूंघे, मारोती महाराज काकडे नाना रुंघे , विठ्ठल गायकवाड़ सुधाकर गुर्वे देवराव रुंघे वामण गुर्वे आदी प्रमुख रूप से उपस्थित थे । यह सभी वारकरी दिंडी सह आंळदी से पंढरपुर के लिए निकलने वाली पालकी यात्रा मे शामिल होगी पैदल वारीकर देवशयनी एकादशी के दिन पंढरपुर पहुंचेगी। महाराष्ट्र में कई स्थानों से ऐसी सैकड़ों वारियां एकत्रित होकर एक बड़ा कारवा बनेगा। जो विठ्टल महराज का दर्शन कर वापस लौटेगी।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि,प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं शांत नवनाथ चार दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका हेलीपैड पर स्वागत किया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में समर्थन मूल्य पर मुंह बेचने के लिए किसान पंजीयन करा चुके हैं और 12 जून से फर्जी प्रारंभ हो जाएगी बीते साल की तुलना में इस साल मूंग का रकबा और पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या दोनों ही बड़ी है जिले में कहीं-कहीं मूंग की पैदावार आठ से 10 हजार क्विंटल हेक्टेयर तक आ रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा नगर निगम में शामिल हुए 24 गांव मेघवाल में और ऑपरेटरों ने अपनी 5 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर दो दिवस पूर्व 9 जून को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए ऐसी स्थिति में 24 गांव के नल जल योजना के तहत पानी की सप्लाई नहीं हो पाई और लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना आनन-फानन में नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा 15 दिन के आश्वासन देकर मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।