डी.एस.डी.पोर्टल के माध्यम से आई.टी.आई.में प्रवेश प्रारंभ ========================================================= शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा के प्राचार्य ने बताया कि प्रदेश की शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में सत्र 2023 में प्रवेश के लिये 2 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारंभ हो गया है जो आगामी 25 जून तक चलेगा और आवेदक 12 से 25 जून तक डी.एस.डी. पोर्टल के माध्यम से त्रुटि सुधार का कार्य किया जा सकेगा । उन्होंने प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्देश दिये हैं कि वे www.dsd.mp.gov.in पर जाकर प्रवेश मेनू द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।