मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई बैठक में भू अभिलेख नक्शा खसरा शुद्धिकरण पकवाड़ा और बैठक में निर्देशों के बावजूद टूटी सुधार नहीं होने पर जिला कलक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
छिंदवाड़ा नगर में वनवासी लीला कार्यक्रम के अंतर्गत लछमन चरित का हुआ मंचन ========================================================== राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन छिंदवाड़ा के सहयोग से गत दिवस कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित मैदान में वनवासी लीला कार्यक्रम के अंतिम दिन की लीला में श्री मिलिन्द त्रिवेदी के संगीत संयोजन में श्री योगेश त्रिपाठी द्वारा तैयार किये गये आलेख पर आधारित सागर के श्री बृजेश कुमार रिछारिया के निर्देशन में लछमन चरित का मंचन किया गया । इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम, अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे । सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री मरकाम ने बताया कि श्री राम कथा साहित्य और लोक आस्था के चरितों की लीला प्रस्तुतियों के अंतिम दिन लछमन चरित की प्रस्तुति में कलाकारों के शानदार अभिनय और संगीत संयोजन को सभी दर्शकों ने सराहा ।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी होंगे समनित
कमलनाथ 4 दिनों तक कार्यक्रमो में होंगे शामिल
सुबह की सुर्खियां
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छात्रों की समस्त विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला एनएसयूआई की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर ने कहा कि छात्र छात्राओं की विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई द्वारा 16 बिंदुओं के संबंध में निरंतर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली के उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिल जमा करने में बड़ी राहत प्रदान की गई है विभाग ने ऐसे उपभोक्ता जिन पर बिजली बिल लंबे समय से नहीं चुका पाने के कारण राशि अधिक हो गई है वह आप किस्तों में भी राशि जमा कर सकते हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, बसो में अधिक किराया वसूली के मिल रही शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने जांच कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार तेंगुरिया के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग की जांच दल द्वारा छिंदवाड़ा से नागपुर पांडुरना मार्ग पर पहुंचकर सभी बसों की बारीकी से जांच की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, बिजली कंपनियों के निजीकरण का विरोध करते हुए अभियंता संघ एवं बिजली विभाग की उतरवर्ती कंपनियों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शक्ति भवन गेट के सामने धरना प्रदर्शन दिया इस मौके पर निजी करण प्रक्रिया का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर द्वारा संभाग के सभी शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए 19 जून से 21 जुलाई तक चार विषयों में ससुर का अल्पकालीन लेखा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
