मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र अनुपम राजन द्वारा निर्वाचन व्यय निगरानी अंतर्गत एनफोर्समेंट एजेंसियों के स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ आज निर्वाचन सदन भोपाल में की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। कलेक्टर एवं एसपी को अपने-अपने जिलों में बने वेयर हाउस का नियमित रूप से निरीक्षण करने,जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने,कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने, बॉर्डर पर बने नाकों की जांच, मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध मदिरा, अवैध धन, वाहनों की जांच, वन नाकों की जांच करने के निर्देश दिए। स्टेट नोडल अधिकारियों से को लेकर तैयार की गई कार्ययोजना के जानकारी प्राप्त की और विधानसभा निर्वाचन 2023 में बेहतर कार्य करने पर सभी एजेंसियों के स्टेट नोडल अधिकारियों को बधाई दी। बैठक के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह, श्री बसंत कुर्रे, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा, आईजी, श्री अंशुमान सिंह सहित विभिन्न विभागों के स्टेट नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत रबी वर्ष 2023-24 रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूं, चना, मसूर व सरसों के उपार्जन के लिये ई-उपार्जन पोर्टल पर कृषकों का पंजीयन किया जा रहा है। गेहूँ फसल के पंजीयन के लिये अंतिम तिथि 6 मार्च 2024 और चना, मसूर व सरसों फसल के पंजीयन के लिये अंतिम तिथि 10 मार्च 2024 निर्धारित की गई हैं। कृषक निर्धारित 98 सहकारी समितियों व सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित केन्द्रों पर कार्य दिवस में पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले के किसान एमपी ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र, सायबर कैफे और स्वयं के मोबाईल अथवा कम्प्यूटर से भी निर्धारित लिंक पर जाकर अपनी फसल का पंजीयन करा सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
