संपूर्ण देश में महाराष्ट्र मैं पैटर्न के बाद दूसरा एक न सृष्टि मेला मध्य प्रदेश में पांढुर्णा जिले के सौंसर तहसील स्थित ग्राम रामाकोना में लगता है। ग्राम में धार्मिक, सामाजिक संगठनों की ओर से मेले की तैयारीयां की जा रही है। इसी कड़ी में पैठनतूल्य श्री तीर्थ क्षेत्र संत लीलामृत घाट कन्हान नदी स्थित शांति बम्ह एकनाथ महाराज मंदिर में एकनाथ षष्ठी एवं कन्हान नदी महोत्सव को लेकर आयोजन कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हूई । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज का छिंदवाड़ा अनाज मंडी भाव
चुनाव से पहले वोल्टेज नहीं तो वोट नही
सुबह का सुविचार
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 5 से 10 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में मंत्रीगण, विधायकगण, राज्य स्तरीय अधिकारियों, समस्त कमिश्नर, कलेक्टर्स, सीईओ जिला पंचायत एवं संबंधित जिला अधिकारियों की बैठक ली । इस दौरान कलेक्टर कार्यालय छिन्दवाड़ा के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी नगर निगम आयुक्त श्री के.सी.बोपचे सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जिले के जनप्रतिनिधिगण वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुये ।
महिला दिवस के अवसर पर रांची झारखंड से सुप्रसिद्ध गायिका कविता होरो जी से खास मुलाकात
कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालयों और समय सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की और प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। पीएम जनमन अभियान के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर "इन्वेस्ट इन वुमन- एक्सीलेरेट प्रोग्रेस" पर होगा कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया होंगी शामिल ================================================ महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस वर्ष यूएन द्वारा "इन्वेस्ट इन वुमन- एक्सीलेरेट प्रोग्रेस" की थीम रखी गई है। कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से समावेशी और न्यायसंगत समाज बनाने पर कैसे कार्य किया जाए, इस पर विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे। साथ ही प्रमुख पांच क्षेत्र स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक संबल में महिलाओं को आगे लाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर कैसे कार्य किया जाए, इस पर अपनी रणनीति सांझा करेंगे। कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली-शो, सुरक्षित पर्यटन स्थल, स्किल डेवलपमेंट, एनीमिया पर आधारित गतिविधियाँ होंगी। इसमें पोषण विशेषज्ञ एवं विभागीय अधिकारी शामिल रहेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया विभाग द्वारा डीबी मॉल में सायं 4 बजे फिल्म "लापता लेडीज" का विशेष शो देखने जायेंगी।

ग्राम पंचायत तुमड़ा के मन्नाखारी टोला में पेसा एक्ट के अंतर्गत नवीन ग्राम सभा का गठन ================================================== जिले की जनपद पंचायत जुन्नारदेव ग्राम पंचायत तुमड़ा के मन्नाखारी टोला में गत दिनों पेसा ब्लॉक समन्वयक अधिकारी श्री चंद्रभान उइके के मुख्य आतिथ्य में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में पेसा एक्ट के अंतर्गत नवीन ग्राम सभा का गठन किया गया जिसमें सभी ग्रामवासियों द्वारा श्री मन्नूलाल पंद्राम को पेसा ग्राम अध्यक्ष चुना गया। बैठक में पेसा ब्लॉक समन्वयक अधिकारी श्री उइके द्वारा पेसा एक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया और समितियों का गठन करने के साथ ही पेसा एक्ट समितियों की कार्य प्रणाणी और समिति के दायित्वों के संबंध में बताया गया। इसके बाद नवीन ग्राम का नजरी नक्शा बनाकर ग्राम की आबादी भूमि और शासकीय विभाग, नवीन ग्राम के अंतर्गत आने वाली सभी सीमाओं को दर्शाया गया । इस अवसर पर सरपंच श्री चिंदु वाडिवा, सचिव श्री हंसलाल यदुवंशी, पेसा मोबिलाइजर श्रीमती सावित्री सरयाम, सर्वश्री अशोक उइके, देहनी अहाके, सविन सरयाम, श्रीमती दुर्गा यदुवंशी, सुश्री कुंती यदुवंशी व पंचगण, कोटवार और ग्रामवासी उपस्थित थे ।