नागद्वार श्रद्धालुओं का वाहन खंती में गिरा चार घायल

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

स्वतंत्रता दिवस पर विकासखड सौंसर मे स्वतंत्रता दिवस पर विविध कार्यक्रम और स्वतंत्रता सेनानीयो को सम्मानित किया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

IBC चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में कला संकाय से टॉप रही छात्रा कु मौली नेमा तथा सन्स्था प्रमुख श्री सोनी को मिला विशेष सम्मान

स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर "नवदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय" के प्राचार्य एवं छात्र छात्राएं हुए सम्मानित 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में नगर में प्रथम स्थान आने पर मुख्य अतिथियों ने किया सम्मानित* अमरवाड़ा - अमरवाड़ा नगर की सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्था नवदीप हायर सेकेंडरी को प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अनेकों पुरस्कार से पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जिसका मुख्य कारण है कि संस्था का अनुशासन और कुशल मार्गदर्शन की वजह से संस्था को विभिन्न गतिविधियों पर पुरस्कृत किया गया है आपको बता दें कि वर्ष 2022-23 में सामूहिक हाई स्कूल मैं 90%और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में 83% उत्कृष्ट रिजल्ट बनाया है और प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य कार्यक्रम स्थल में सांस्कृतिक कार्यक्रम जूनियर में प्रथम स्थान , मार्च पास्ट सीनियर में द्वितीय स्थान, जूनियर स्काउट गाइड में तृतीय स्थान प्राप्त कर नगर की धारा को गौरांवित किया है स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह जनपद पंचायत अध्यक्ष निलेश कंगाली, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा प्रभारी उत्तम ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी एवं जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम हेम करण धुर्वे, एसडीओपी रविंद्र मिश्रा और सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों, पत्रकार गणों की उपस्थिति में मुख्य अतिथियों के हंसते सम्मानित किया गया संस्था के प्राचार्य युगल किशोर जायसवाल ने कहा कि सभी उपलब्धि स्कूल के अभिभावकगणो का मार्गदर्शन और सहयोग, शिक्षकों की मेहनत,और छात्र-छात्राओं की लगन से स्कूल का नाम रोशन हुआ है और स्कूल के छात्र छात्राएं अन्य गतिविधियों पर भी स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं स्कूल में समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित होती हैं और मैं सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं ।

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा जिले के कई चौक में पहुंचकर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें शहर वासियों ने पढ़कर हिस्सा लिया साथ ही तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों को जुड़ने और देशभक्ति से ओतप्रोत होकर इस रैली में सहभागी हुए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय व पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ ही राष्ट्रगान का गायन व मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन के साथ ही परेड का निरीक्षण किया गया साथ ही जिले के अन्य विकास खंडों एवं ब्लॉकों में भी परेड के निरीक्षण के साथ ही मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण किया साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों ने घर में भी शान से तिरंगा लहराया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शौर्य स्मारक पहुँचकर शहीदों को नमन किया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर आज शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नियमित पौधरोपण के अंतर्गत आज शौर्य स्मारक परिसर में शहीदों की स्मृति में पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारत माता की प्रतिमा पर भी नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थीं। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को शौर्य स्मारक में आने वाले नागरिकों के लिए विकसित की गई सुविधाओं की जानकारी दी।

मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से प्रांजलि मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रही है कि, जिले के सैनिक कल्याण कार्यालय में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल्याण संयोजक श्री राजेश पाटिल ने स्टाफ व पूर्व सैनिकों के साथ ध्वजारोहण किया । सभी ने पंच प्रण की शपथ ली और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं । इसके बाद सभी ने शहीद स्मारक जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।