कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा के प्रशासक श्री पुष्प ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में फहराया राष्ट्रीय ध्वज ========================================================== कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा के प्रशासक श्री मनोज पुष्प द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपायुक्त सहकारी संस्थायें श्री घनश्याम डेहरिया, बैंक के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के.जैन, अन्य कर्मचारी और बैंक की स्थानीय शाखा कृषि, गांधी गंज, अमानत शाखा के कर्मचारी व शाखा प्रभारी और मुख्यालय के सभी कक्षों के कक्ष प्रभारी व कर्मचारियों के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों से नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नवनियुक्त 9 कर्मचारी भी उपस्थित थे।

जिले में अभी तक 712.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ========================================================== जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 712.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 1128.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 15 अगस्त को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 0.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 15 अगस्त को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील हर्रई में 6.2 और बिछुआ में 3.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 639.6, मोहखेड़ में 671.2, तामिया में 988, अमरवाड़ा में 696.2, चौरई में 535.4, हर्रई में 871.2, सौंसर में 663.5, पांढुर्णा में 541.4, बिछुआ में 509.8, परासिया में 886.2, जुन्नारदेव में 857.8, चांद में 560.1 और उमरेठ में 840.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

शहर में निकली भव्य कावड़ यात्रा

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से पूजा वाठ मोबाइल वाली के माध्यम से बता रही है कि, हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों तक दा विभाग के माध्यम से तिरंगा पहुंच रहा है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ 13 अगस्त से 15 अगस्त तक किया गया था जिसको अब डाक विभाग के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जा रहा है ।क्लिक करो ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से पद्माकरठोकरे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में थाना प्रभारीयो स्थानांतरण के बाद से खाली पड़े थानों की कमान अब नए निरीक्षकों को दी जानी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

छिन्दवाडा जिले की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरे, खबरें फटाफट

अंकुर कार्यक्रम के तहत सोमवार को नवागत कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा चंदन गांव स्थित भरता देव जल शोधन संयंत्र परिसर में पौधारोपण किया तथा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा झंडा हाथ में लेकर सभी को जागरूक भी किया गया।

Transcript Unavailable.

स्वतंत्रता दिवस पर एक खास मुलाकात राजगोपाल पी.व्ही .के साथ

Transcript Unavailable.