स्वतंत्रता संग्राम मे छिंदवाड़ा का योगदान 1857 के भी पूर्व से है जो जिलेवासियों के लिए गौरव की बात है।
जिले में अंकुर अभियान का रविवार को शुभारंभ किया गया।इस दौरान विभाग प्रमुख अफसरों द्वारा अपने अपने कार्यालय में पौधारोपण किया गया।
Transcript Unavailable.
छिन्दवाडा जिले की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरे, खबरें फटाफट
घर घर तिरंगा लगाने प्रेरित किया
नागद्वारी मेला तक पचमढ़ी के लिए स्लीपर कोच बसो पर लगा प्रतिबंध
जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा में नवागत कलेक्टर श्री पुष्प स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे ध्वजारोहणजिला मुख्यालय छिंदवाड़ा में नवागत कलेक्टर श्री पुष्प स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे ध्वजारोहण ========================================================== नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड छिन्दवाड़ा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस समारोह में मुख्य अतिथि का आगमन प्रात: 8:58 बजे होगा तथा वे प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं सलामी लेने के बाद प्रात: 9:05 से 9:15 बजे तक परेड का निरीक्षण करेंगे। मुख्य अतिथि प्रात: 9:15 से 9:40 बजे तक मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य अतिथि प्रात: 9:40 से 10:20 बजे तक हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट और प्रात: 10:20 से 11 बजे तक प्रशस्ति पत्र/पुरस्कार वितरित करेंगे। ========================================================== नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड छिन्दवाड़ा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस समारोह में मुख्य अतिथि का आगमन प्रात: 8:58 बजे होगा तथा वे प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं सलामी लेने के बाद प्रात: 9:05 से 9:15 बजे तक परेड का निरीक्षण करेंगे। मुख्य अतिथि प्रात: 9:15 से 9:40 बजे तक मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य अतिथि प्रात: 9:40 से 10:20 बजे तक हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट और प्रात: 10:20 से 11 बजे तक प्रशस्ति पत्र/पुरस्कार वितरित करेंगे।
कृषक दिनेश खरफुसे से विशेष बातचीत
मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से अमोल गुर्वे मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रही है कि, मध्यप्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी व्दारा निर्वाचन के सम्बन्ध में मतदाओ को जानकारी और प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
रासेयो स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर बनाई अमृत वाटिका " मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम " के अंतर्गत हुआ आयोजन माटी को नमन , वीरों का वंदन थीम पर आयोजित हुआ कार्यक्रम रामाकोना - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन पर चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने 75 पौधों का रोपण किया । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं ग्राम पंचायत रामाकोना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में का शुभारंभ जनपद सदस्य डॉ गुलाबराव पांडे ,सरपंच श्वेता गोयल, उप सरपंच संतोष चौधरी ने पौधरोपण कर किया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने अशोक ,खमेर, आम ,जामुन, पीपल, नीम, करंज इत्यादि के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत माटी को नमन, वीरो का वंदन थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने अमृत वाटिका का निर्माण कर उसमें 75 पौधों का रोपण किया। इसके पश्चात स्वयं सेवकों ने शाला परिसर की साफ-सफाई कर एकत्रित कचरे का उचित निपटान किया। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अशोक कुमार मराठे, जिला संगठक डॉ वाय के शर्मा के निर्देशन पर प्रभारी प्राचार्य श्री आर डी भकने एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने वाटिका निर्माण हेतु श्रमदान कार्य के अंतर्गत क्यारियों का निर्माण किया। स्वयंसेवकों ने नालिया खोदकर उनमें काली मिट्टी का भराव किया, साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों के आसपास की खरपतवार नष्ट कर उन्हें सुरक्षा जालियों से सुरक्षित किया। स्वयं सेवकों ने शाला में लगे हैंडपंप के आसपास की सफाई कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था बनायी। इसके पश्चात स्वयं सेवकों ने रासेयों के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए गीत का गायन कर, सूखी धरती करे पुकार ,पौधे लगाकर करो श्रृंगार, वृक्ष है तो जल है जल है तो कल है इत्यादि नारे लगाए। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव रविंद्र बंसोड़, पंच राजा भानगे , आकाश सहारकर सहित शालेय स्टाफ में वरिष्ठ शिक्षक एच जी बल्की, ए एस दुपारे, डी एम रागासे, बी आर बट्टी, वंदना गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। इनका रहा सहयोग इस श्रमदान कार्य में देवांशु चौधरी , दीक्षांत चौधरी ,भावेश चौधरी ,सत्यभान दहेजवार, रोहन सूरजुसे, रोहन वटके, दीपक वाघमारे ,ओम नागपुरे ,आदित्य भोयर, प्रितम खंडाईत, , विशेष जांभोलकर ,शुभम पराए नम्रता गुर्वे, प्रांजली पातुरकर, खुशी चौधरी , कोमल बागडे, आंचल बागडे, आंचल कामठे, ,सोनल मस्के, कामाक्षी पातुरकर , कशिश जैवार, पूनम टिटवारे, दुर्गा भक्ते, वैष्णवी भक्ते, सायमा खान, अनुष्का पाल, प्रिंसी आठनेरीया, संजना चौधरी, दिशा श्रीवास्तव, नेहा पाल, कल्याणी कोडापे, गोदावरी चौधरी, तृप्ति कुमरे प्रतीक्षा सातनूरकर, रागिनी उपासे, आंचल चौधरी, आंचल कुरोठे आदि ने महती भूमिका निभाई।
