कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा के प्रशासक श्री पुष्प ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में फहराया राष्ट्रीय ध्वज ========================================================== कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा के प्रशासक श्री मनोज पुष्प द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपायुक्त सहकारी संस्थायें श्री घनश्याम डेहरिया, बैंक के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के.जैन, अन्य कर्मचारी और बैंक की स्थानीय शाखा कृषि, गांधी गंज, अमानत शाखा के कर्मचारी व शाखा प्रभारी और मुख्यालय के सभी कक्षों के कक्ष प्रभारी व कर्मचारियों के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों से नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नवनियुक्त 9 कर्मचारी भी उपस्थित थे।
