मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय व पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ ही राष्ट्रगान का गायन व मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन के साथ ही परेड का निरीक्षण किया गया साथ ही जिले के अन्य विकास खंडों एवं ब्लॉकों में भी परेड के निरीक्षण के साथ ही मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण किया साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों ने घर में भी शान से तिरंगा लहराया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।