सौसर से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम भुम्मा में 2 साल पहले खतरनाक घोषित प्राइमरी स्कूल भवन को गिराने और नए स्कूल भवन की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया।

Transcript Unavailable.

इस्कॉन मंदिर के स्वामी रत्नभूषन जी ने दिया आशीर्वचन। अनेक ग्रामो में हुआ जन संवाद। सभी संगठनों के लोगो ने की सहभागिता।

Download | | Get Embed Code

चक्की चालन। अनेक समस्याओं को करता है ठीक। पेट की चर्बी होगी कम।

कलेक्टर श्री पुष्प व पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने सौंसर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किया जामसांवली व अन्य स्थलों का निरीक्षण ======================================================== प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 24 अगस्त के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा के साथ जिले के सौंसर स्थित जामसांवली व अन्य स्थलों का निरीक्षण किया गया । उन्होंने ग्रामीण खेल मैदान स्टेडियम सौंसर में हैलिपैड की व्यवस्था की जानकारी ली और मुख्य मार्ग से हैलिपैड स्थल तक के मार्ग की मरम्मत व सुधार कार्य करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को दिये । उन्होंने जामसांवली मंदिर परिसर के समीप प्रस्तावित हनुमान लोक के भूमिपूजन स्थल का भी निरीक्षण किया और मंदिर व भूमिपूजन स्थल पर अतिथियों एवं श्रध्दालुओं के आवागमन की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अतिथियों और श्रध्दालुओं के आवागमन की अलग-अलग व्यवस्था करने, पार्किंग स्थल, वाटरप्रूफ शामियाना, विद्युत, पेयजल आदि की व्यवस्था करने तथा उचित स्थानों पर एल.ई.डी.लगाकर प्रस्तावित हनुमान लोक व भूमिपूजन कार्यक्रम का प्रसारण करते रहने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये । उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना भी की । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, एसडीएम श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री आसिफ मंडल, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, वन, पी.एच.ई., राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की आज दिलाई जायेगी प्रतिज्ञा =========================================================== भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार राज्य शासन द्वारा प्रति वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है तथा इस वर्ष 19 और 20 अगस्त को अवकाश होने के कारण भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा 18 अगस्त को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई जाने के निर्देश दिये गये हैं। राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में 18 अगस्त को प्रात: 11 बजे सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में 18 अगस्त को प्रात: 11 बजे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई जायेगी। कलेक्टर श्री पुष्प ने इस संबंध में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में 18 अगस्त को प्रात: 11 बजे उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

Transcript Unavailable.

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक