अभिजित ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन का कार्यक्रम जारी 5 जनवरी को होगा मतदान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायतों के उप निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। मतदान 5 जनवरी, 2024 को होगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य 15 दिसम्बर, 2023 से शुरू होगा। नाम निर्देशन-पत्र 22 दिसम्बर तक लिये जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की जाँच 23 दिसम्बर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 दिसम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। पंचायतों में मतदान 5 जनवरी, 2024 को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक और नगरीय निकायों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। नगरीय निकायों की मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 जनवरी को सुबह 9 बजे से होगी। पंचायत उप निर्वाचन में पंचायत पद के लिये मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में ही होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की ईव्हीएम में की जाने वाली मतगणना 9 जनवरी को संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से की जायेगी।सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 जनवरी और जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 11 जनवरी को की जायेगी। उल्लेखनीय है कि 9 हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य के लिये उप निर्वाचन होगा। इसी तरह विभिन्न नगरीय निकायों में 21 पार्षद पद के लिये उप निर्वाचन होना है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
अव्यवस्था तो वजह नहीं कृषि उपज मंडी में अब तक पिछले साल की तुलना में कम हुई मक्का की आवक
निरीक्षण एक्सपायरी दवा बेच रहे थे कृषि केंद्र, संभागीय टीम ने की कार्रवाई
तुकडोजी पुण्यतिथि पर होंगे आयोजन
भारत सरकार के भारतीय मौसम विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से संबध्द आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र छिन्दवाड़ा द्वारा आगामी 4 दिनों के मौसम के संबंध में पूर्वानुमान जारी किया गया है ।आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.विजय पराडकर ने बताया कि अगले 96 घंटों के दौरान 8 से 11 दिसंबर तक मध्यम से हल्के बादल रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24-27 डिग्री.सेन्टीग्रेट और न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री.सेन्टीग्रेट के मध्य रहने तथा अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 82-96 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता 51-70 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा उत्तर-पूर्व दिशा में बहने एवं 7-9 कि.मी.प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
सुबह की सुर्खियां
