भारत सरकार के भारतीय मौसम विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से संबध्द आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र छिन्दवाड़ा द्वारा आगामी 4 दिनों के मौसम के संबंध में पूर्वानुमान जारी किया गया है ।आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.विजय पराडकर ने बताया कि अगले 96 घंटों के दौरान 8 से 11 दिसंबर तक मध्यम से हल्के बादल रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24-27 डिग्री.सेन्टीग्रेट और न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री.सेन्टीग्रेट के मध्य रहने तथा अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 82-96 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता 51-70 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा उत्तर-पूर्व दिशा में बहने एवं 7-9 कि.मी.प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
