Transcript Unavailable.

"शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना" में प्री-मेट्रिक आवेदन की तिथि बढ़ाई अब 31 दिसम्बर तक कर सकेंगे आवेदन ======================= शैक्षिणिक वर्ष 2023-24 के लिये "शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना" में लाभ प्राप्त करने के लिये पात्र प्री-मेट्रिक छात्र-छात्राओं को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल http://scholarships.gov.in पर आवेदन करने की अंतिम तिथि में वृद्धि कर 31 दिसम्बर 2023 कर दिया गया है। योजना में प्रदेश के बीड़ी, चूना पत्थर एवं डोलोमाइड और लोह मैंग्नीज आयस्क खदान श्रमिकों के मान्यता प्राप्त शैक्षिणिक संस्थाओं में अध्ययनरत पूत्र-पूत्रियों को वित्तीय सहायता योजना में कक्षा 1 से उच्च शिक्षा गृहण करने पर छात्रवृत्ति/ गणवेश की राशि 1000 रूपये अधिकतम 25000 रूपये स्वीकृत की जाती है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बीड़ी श्रमिक कल्याण निधि औषधालय भोपाल ने बातया कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करने और पात्रता संबंधित जानकारी और अन्य शर्तें देखी जा सकती है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों की स्वच्छ एवं पठनीय प्रतियाँ संलग्न करे। आवेदन के बाद अपने अध्ययन शिक्षण संस्थान से संपर्क स्थापित कर आवेदन को ऑनलाइन सत्यापन कर स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ही अग्रेषित करवाना सुनिश्चित करें। आवेदन के सत्यापन कराये जाने की जिम्मेवारी छात्र-छात्रा की होगी। ऑनलाइन आवेदन करने संबंधी अन्य किसी समस्या के समाधान के लिये जबलपुर मुख्यालय Email- wcjab@mp.gov.in पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

गांव आजीविका हम कार्यक्रम लोगों को जीवन की आजीविका मे ला रहे परिवर्तन

आज का बैतूल मंडी भाव

गांव आजीविका कार्यक्रम के तहत आज हमारे साथ खास बातचित करने के लिए जुड़ें वरिष्ठ पत्रकार पि.के.एस गुर्वे सर

जिला होमगार्ड कार्यालय छिन्दवाड़ा में उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस समारोह ======================= आयुक्त नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा श्री राहुल सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में जिला होमगार्ड कार्यालय छिन्दवाड़ा में आज 77वाँ होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस समारोह उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परेड में होमगार्ड जवानों के 2 प्लाटूनों द्वारा मुख्य अथिति को सलामी दी गई जिसमें परेड कमांडर एवं प्लाटून कमांडर श्री गणेश कुमार धुर्वे द्वारा परेड की रिपोर्ट दी जाकर परेड का निरीक्षण कराया गया। मुख्य अतिथि श्री राजपूत द्वारा होमगार्ड विभाग की सेवाओं व कर्तव्यों की सराहना करते हुए अग्रिम शुभकामनाएँ व बधाई ज्ञापित की गई तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये । जिला होमगार्ड सेनानी श्री एस.आर.आजमी द्वारा राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू, भारत सरकार के महानिदेशक अग्निशमन गृहरक्षक दिल्ली, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा होमगार्ड श्री अरविंद कुमार और आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश के सन्देशों का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि और जिला होमगार्ड सेनानी द्वारा कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर पर्व को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद लगभग 120 जवानों व गणमान्यों को बड़ा भोज कराया गया। जिला सेनानी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान गणमान्य नागरिक, होमगार्ड सदस्यों के परिवार सदस्य व पत्रकारगण उपस्थित थे।

#सशस्त्र_सेना_झण्डा दिवस पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारी ने जिला आपूर्ति कार्यालय में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजीत कुमार कुजूर को सशस्त्र सेना के झंडे का बैज लगाया। इस दौरान श्री कुजूर ने उदार भाव से राशि झंडा दिवस निधि में दान की और सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता का परिचय दिया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

"गुर्वेजी की डायरी " पर हरिभाऊ पडोले सर की प्रतिक्रिया मोबाइलवाणी पर