जिला होमगार्ड कार्यालय छिन्दवाड़ा में उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस समारोह ======================= आयुक्त नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा श्री राहुल सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में जिला होमगार्ड कार्यालय छिन्दवाड़ा में आज 77वाँ होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस समारोह उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परेड में होमगार्ड जवानों के 2 प्लाटूनों द्वारा मुख्य अथिति को सलामी दी गई जिसमें परेड कमांडर एवं प्लाटून कमांडर श्री गणेश कुमार धुर्वे द्वारा परेड की रिपोर्ट दी जाकर परेड का निरीक्षण कराया गया। मुख्य अतिथि श्री राजपूत द्वारा होमगार्ड विभाग की सेवाओं व कर्तव्यों की सराहना करते हुए अग्रिम शुभकामनाएँ व बधाई ज्ञापित की गई तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये । जिला होमगार्ड सेनानी श्री एस.आर.आजमी द्वारा राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू, भारत सरकार के महानिदेशक अग्निशमन गृहरक्षक दिल्ली, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा होमगार्ड श्री अरविंद कुमार और आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश के सन्देशों का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि और जिला होमगार्ड सेनानी द्वारा कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर पर्व को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद लगभग 120 जवानों व गणमान्यों को बड़ा भोज कराया गया। जिला सेनानी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान गणमान्य नागरिक, होमगार्ड सदस्यों के परिवार सदस्य व पत्रकारगण उपस्थित थे।