मोबाइल वाणी के माध्यम से छिंदवाड़ा जिले की पूजा ने बताया कि तैंतीस केवी लाइन के विद्युतीकरण के साथ - साथ अन्य आवश्यक कार्य भी किए जा रहे हैं ,जिनके लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक काम किया जाएगा । सिवनी - गुरैया - वनगाँव - बिसापुर - मोखर और सावरी बिजली वितरण केंद्रों को इस लाइन से जोड़ा जाएगा । कार्यकारी मंत्री ने कहा कि बीरसापुर वितरण केंद्र से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक , जो तैंतीस सौ ग्यारह केवी सब - स्टेशन के अंतर्गत लाइन बंद रहेगी
जिले के चार कॉलेज अपनी ग्रेडिंग बढ़ाने के लिए नैक की तैयारी कर रहे हैं गर्ल्स कॉलेज ने डेटा मूल्यांकन किया है शेष महाविद्यालय भी अपनी कमियों को दूर करने और उपलब्धियों के आंकड़े एकत्र करने में लगे हुए हैं । उल्लेखनीय है कि जिले के चार कॉलेज इस बार नेक की दौड़ में शामिल हुए हैं । पिछली बार सामने आई कमियों को दूर करके उपलब्धि बढ़ाने की दौड़ में जुटे हुए है| प्रत्येक कॉलेज ए + + पाने की होड़ में लगे हुए है ।
Transcript Unavailable.
मोबाइल वाणी के माध्यम से छिंदवाड़ा जिले की प्रीती ने बताया कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया | अचानक रात में कलेक्टर एस . पी . सी . ओ . ने जानकारी ली| बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में है । इसी को लेकर गत रात्रि कलेक्टर मनोज पुष्प पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ जैसवाल ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस छिंदवाड़ा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए बनाये गए स्ट्रांग रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया |
श्रीगुरूदेव सेवाश्रम में हो रहा तुकडोजी महाराज का पुण्यतिथि महोत्सव सौंसर । सौंसर में श्रीगुरूदेव सेवाश्रम में वंदनीय राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज का 55 वा पुण्यतिथि महोत्सव हो रहा है। इस महोत्सव को श्रीमद् ग्रामगीता एवं भागवत आध्यात्मिक तत्वज्ञान सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सप्ताह भर के आयोजन में प्रति दिन शुरूआत प्रातः सामुदायिक ध्यान एवं चिंतन से होती है। सुबह गुरूदेव सेवाश्रम परिसर में श्रमदान के पश्चात आयोजन स्थल पर ग्रामगीता ग्रंथ का सामूहिक परायण, दोपहर में भजन मंडलियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है। दोपहर 2 से 5 बजे तक श्रीमद् ग्रामगीता एवं भागवत प्रवचन हो रहा है। प्रवचन वक्ता अखिल भारतीय श्रीगुरूदेव श्रीक्षेत्र गुरूकुंज आश्रम मोझरी के प्रचार प्रमुख प्रकाश महाराज वाघ है। आप प्रति दिन कथा के माध्यम से विविध प्रसंगों को राष्ट्रसंत तुकडोजी के विचारों से जोडकर जीवन जीने की राह दिखा रहे है। कथा के माध्यम से तुकडोजी के विचारों की प्रासंगिकता और जीवन कर्म में उसकी प्रतिबद्धता क्या और हम किस तरह एक आनंदमय संसार का निर्माण कर सकते है। स्वावलंबपूर्ण ग्राम की संरचना कैसे कर सकते है बताया जा रहे है। 29 जनवरी की रात्रि में 9 बजे वैराग्यमूर्ति संत गाडगे बाबा के जीवन चरित्र पर गाडगे बाबा के वेशभुषा में दिगंबर गणपति तुमवाड कीर्तन करेंगे। महोत्सव में 30 जनवरी को नगर में श्रीपालकी का भ्रमण होगा। दोपहर 3 बजे गुरूदेव सेवाश्रम से श्रीपालकी निकलकर नगर की प्रदक्षिणा करेंगी। इस अवसर पर विविध धार्मिंक संगठन व भजन मंडलियां शामिल होगी। महोत्सव का समापन 31 जनवरी होगा। सुबह 11 बजे गोपलाकाला कीर्तन हरिभक्त परायण वाध महाराज करेगे। अतिथियों को उद्बोधन व आश्रम संचालन समिति की और से आभार व्यक्त और महाप्रसाद वितरण होगा।
Transcript Unavailable.
आज पीएम की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में जिले के 1200 विधार्थी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत "मेरी पॉलिसी मेरे हाथ" कार्यक्रम का जिला स्तर पर शुभारंभ ===================================================== प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आज आंचलिक अनुसंधान केन्द्र चंदनगांव छिंदवाड़ा में "मेरी पॉलिसी मेरे हाथ" कार्यक्रम का जिला स्तर पर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर किसान संघ के अध्यक्ष श्री मेहर सिंह चौधरी, अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय डॉ.वी.के.पराड़कर, कृषि अनुविभागीय अधिकारी श्री सचिन जैन व श्री एन.के.पटवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मोहखेड़ श्री डी.एस.घाघरे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,गण भारतीय कृषि बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि श्री संजय पठाडे और सभी तहसीलों के प्रतिनिधियों के साथ ही जिले के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार "मेरी पॉलिसी मेरे हाथ" कार्यक्रम के अंतर्गत रबी मौसम 2023-24 की फसल की बीमा पॉलिसी का वितरण जिले के सभी गांव में बीमित किसानों को 28 जनवरी से किया जा रहा है। इस दौरान भारतीय कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा फसल बीमा पाठशाला का आयोजन कर किसानों को फसल बीमा के लाभ के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी जायेगी ।
हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार बीस तीन सालों में दुनिया के 5 बड़े उद्योगपतियों की संपत्ति में दुगनी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। जिस समय इन अमीरों की दौलत में इजाफा हो रहा था, ठीक उसी समय 5 मिलियन लोग गरीब से और ज्यादा गरीब हो रहे थे। इसमें ज्यादा मजे की बात यह है कि, हाल ही में दौड़ में हुई वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में सर से पांच उद्योगपतियों ने एक नई रणनीति पर चर्चा की और गठबंधन किया। आज हमारे साथ गांधी व लोहीयावादी विचारक डॉ अनुप सिंह सर के साथ मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।
*खबर.....* *"नारी शक्ति संगम" की योजना हेतु बैठक हुई संपन्न* सुरलाखापा- रविवार को सुरलाखापा में 4 फरवरी को छिंदवाड़ा में आयोजित हो रही “नारी शक्ति संगम” योजना हेतु भाजपा नेत्री श्रीमती कामिनी शाह के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिथलेश नवरेती,सरपंच माधुरी परतेती,पुष्पा राय,अनसुईया डेहरिया,ममता डेहरिया,लक्ष्मी डेहरिया,अहिल्या डेहरिया ,प्रीति नेमा ,रजनी नेमा ,सीमा विश्वकर्मा एवं बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित रही।
