बिहार राज्य के दुलाहपुर से अमिताभ कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें अब तक विकलांग पेंशन के रूप में 1000 राहत राशि नहीं मिली है। उन्हें जानकारी चाहिए कि यह राशि कब तक आएगी
प्रखण्ड मुख्यालय में सोमवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शेखोपुरसराय अमरेन्द्र कुमार अमर के अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण के बचाव हेतू जन जागरूकता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे स्वच्छता ग्राही ने भाग लिया,पिरामल फाउण्डेशन के बीटीओ पप्पू कुमार राय ने कोरोना संक्रमण के बचाव के उपाय बताए । उन्होंने कहा कोरोना से बचने का सबसे अच्छा तरीका सोशल डिस्टेंसिग ही है। साथ ही उन्होंने कहा हेल्प लाइन न.104 एवं स्वास्थ्य सहायता हेतू 8010111213 न. पर मिस्ड काॅल देकर आए हुए काॅल पर स्वास्थ्य समस्या बताकर सही सलाह लेने को कहा एवं आरोग्य सेतू एप्प इंस्टाल करने के लिए भी कहा गया। उन्होंने सभी स्वच्छता ग्राही से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतू अपने समाज में जन जागरूकता फैलाने की अपील की एवं प्रखण्ड स्तरीय बनाए गए कोरेन्टाइन सेंटर पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रामदेव पासवान,प्रखण्ड समन्वयक राजेश कुमार,स्वच्छता ग्राही रंजय कुमार,ममता देवी,पिंकी कुमारी,ब्रजेश कुमार,सुभाष सिंह समेत अन्य स्वच्छता ग्राही उपस्थित थे ।
Korona virus
हमारे संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद नदीम से हुई। मोहम्मद नदीम से बताया कि वो नालंदा ज़िला के बिहारशरीफ़ के रहने वाले है। सरकार द्वारा लोगों तक सही से सुविधाएँ नहीं पहुँचाई जा रही है। साथ ही क्वारंटाइन के लिए कुछ लोगों को रखा गया है। पुलिस द्वारा रात के वक़्त लोगों को लेकर क्वारंटाइन के लिए रखा जा रहा है। क्वारंटाइन के दौरान लोगों के खान पान की अच्छी व्यवस्था नहीं की गई है। साथ ही सेंटर में सफ़ाई की कुछ अच्छी व्यवस्था नहीं है। मच्छरों का भरमार है और इससे सुरक्षा के लिए कोई इंतज़ाम नहीं है। लोग बहुत परेशान है। रमज़ान के मौके को देखते हुए जब क्वारंटाइन सेंटर में लोगों के लिए अनाज़ पहुँचाने की कोशिश की गई तो उन्हें वहाँ जाने की अनुमति नहीं मिली
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के लखीसराय ज़िला से सुग्गन कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनकी माँ को विधवा पेंशन की राशि नहीं मिल रही है।उन्होंने पिछले साल 2019 के अक्टूबर माह में उनकी माता का विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया था। नवंबर में कहा गया कि उनका आवेदन स्वीकार कर ली गई है। लेकिन पेंशन राशि नहीं आ रहा है। केवल कार्ड द्वारा कुछ राशन आया है उसमे भी 2 किलों राशन प्रति यूनिट कट जाता है। इस कारण उन्हें गुज़र बसर करने में परेशानी हो रही है
कोरनटी लोगो को कैस ख्याल रखा जारहा है।
Transcript Unavailable.
Corona virus Madd
Transcript Unavailable.
