प्रखण्ड मुख्यालय में सोमवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शेखोपुरसराय अमरेन्द्र कुमार अमर के अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण के बचाव हेतू जन जागरूकता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे स्वच्छता ग्राही ने भाग लिया,पिरामल फाउण्डेशन के बीटीओ पप्पू कुमार राय ने कोरोना संक्रमण के बचाव के उपाय बताए । उन्होंने कहा कोरोना से बचने का सबसे अच्छा तरीका सोशल डिस्टेंसिग ही है। साथ ही उन्होंने कहा हेल्प लाइन न.104 एवं स्वास्थ्य सहायता हेतू 8010111213 न. पर मिस्ड काॅल देकर आए हुए काॅल पर स्वास्थ्य समस्या बताकर सही सलाह लेने को कहा एवं आरोग्य सेतू एप्प इंस्टाल करने के लिए भी कहा गया। उन्होंने सभी स्वच्छता ग्राही से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतू अपने समाज में जन जागरूकता फैलाने की अपील की एवं प्रखण्ड स्तरीय बनाए गए कोरेन्टाइन सेंटर पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रामदेव पासवान,प्रखण्ड समन्वयक राजेश कुमार,स्वच्छता ग्राही रंजय कुमार,ममता देवी,पिंकी कुमारी,ब्रजेश कुमार,सुभाष सिंह समेत अन्य स्वच्छता ग्राही उपस्थित थे ।