बिहार राज्य के लखीसराय ज़िला से सुग्गन कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनकी माँ को विधवा पेंशन की राशि नहीं मिल रही है।उन्होंने पिछले साल 2019 के अक्टूबर माह में उनकी माता का विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया था। नवंबर में कहा गया कि उनका आवेदन स्वीकार कर ली गई है। लेकिन पेंशन राशि नहीं आ रहा है। केवल कार्ड द्वारा कुछ राशन आया है उसमे भी 2 किलों राशन प्रति यूनिट कट जाता है। इस कारण उन्हें गुज़र बसर करने में परेशानी हो रही है