Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के पटना के दानापुर से दिलीप पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि दिनाँक 17/05/2020 को मोबाइल वाणी पर एक खबर चलाया गया जिसका शीर्षक था- "सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा है पालन" जिसका यह सराहनीये असर देखने को मिला कि नर्सरीगंज थाना पेट्रोलिंग सुधांशु कुमार के द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए सब्जी मंडी को सड़क से आधा किलोमीटर अंदर लगाया गया और दुकानों में बांस के सहारे पांच फीट का अंतर रखा गया। साथ ही लोगों के लिए सड़क पर एक-एक मीटर का गोल चिन्ह बनाया गया।जनता इन सभी नियमों का पालन आज यानी दिनाँक 18/05/2020 से नर्सरीगंज थाना के समीप सब्जी मंडी में देखा गया।
पटना (महताब) - कोरोना संकट की महामारी को रोकने के लिए पूरे भारत में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इसके बावजूद भी अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों के लिए भारतीय रेल की ओर से " श्रमिक स्पेशल" ट्रेनें चलाई जा रही हैं. सरकार की ओर से लगभग 700 स्टेशनों के लिए ट्रेन चलाने की बात कही गई है भारतीय रेल मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रेल मंत्री पियूष गोयल ने देश के सभी जिलों के डीएम से फंसे हुए मजदूरों और उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचने की एक लिस्ट तैयार करने को कहा है. उस लिस्ट को राज्य नोडल अधिकारी के माध्यम से रेलवे को सौंपा जायेगा. भारतीय रेलवे को एक दिन में लगभग 300 "श्रमिक स्पेशल" ट्रेन चलाने की क्षमता मिली है. देश भर के विभिन्न जिलों में फंसे प्रवासियों को गृह राज्यों तक अधिक आसानी से और आराम से पहुंचा जा सकता है. भारतीय रेलवे देश में रेलवे से जुड़े सभी जिलों से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए तैयार है. देश भर में 733 जिले हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि कम से कम 700 स्टेशनों तक ट्रेन चलाने में रेलवे सक्षम है. रविवार तक 15 लाख से अधिक प्रवासियों को पहले ही रेलवे द्वारा उनके गृह राज्यों में पहुंचाया जा चुका है. अब तक लगभग 1150 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया है. पिछले 3 दिन के दौरान प्रति दिन 2 लाख से अधिक लोगों को ले जाया गया है. भारतीय रेलवे प्रतिदिन लगभग दोगुने प्रवासियों को आसानी से परिवहन कर सकती है. यानि कि एक दिन में लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर लौट सकेंगे. इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में, ट्रेन में चढ़ने से पहले यात्रियों की उचित जांच सुनिश्चित की जाती है. यात्रा के दौरान यात्रियों को मुफ्त भोजन और पानी दिया जाता है.
नालंदा(महताब)- कोरोना महामारी फैलाओ के देखते हुए नालंदा जिला के पावापुरी स्थित वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोना जांच के लिए लैब स्थापित किया गया है. इसका उद्घाटन पावापुरी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी के चौधरी ने किया. इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना जांच के लिए सात लैब हो गए. डॉ. पीके चौधरी ने कहा कि कोरोना की जांच के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में टू नेट मशीन को लगाया गया है. इस मशीन के माध्यम से कोरोना सैंपल की जांच की जाएगी. इसके लिए 6 लैब टेक्नीशियन को लगाया गया है. ये डॉक्टरों की देखरेख में काम करेंगे. फिलहाल 25 कोरोना सैंपल की प्रतिदिन जांच हो सकेगी.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों ने अब आम लोगों के बीच रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 11 तत्वों से बने शुद्ध आयुर्वेद काढा का वितरण शुरू किया है । इस संबंध में सह जिला कार्यवाह अभय कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के कारण परेशान रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले गरीबों को पहले प्राथमिकता के आधार पर भोजन उपलब्ध कराया अब धीरे धीरे रोजगार लोगों को मिलना शुरू हो गया है । अब आम लोगों को स्वस्थ्य रखने एवं उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिए 11 तत्वों से बने काढा का वितरण शुरू किया गया है। विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष उपेन्द्र प्रेमी अरुण भगत ने कहा कि प्रत्येक दिन सुबह में संघ कार्यालय के समीप काढा पिलाने का कार्य शुरू किया गया है मौके पर सुभाष बरवीगहिया, दीपक कुमार, रोहित कुमार,रानाप्रताप, बबलू कुमार, संतोष कुमार, राजकुमार सहित अन्य स्वयंसेवक लगे हुए हैं ।
नगर परिषद शेखपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल ने बताया कि शनिवार को आर डी कॉलेज के प्रांगण एवं प्रवासी मजदूर जहां जहां रहते हैं ।सभी कमरे को सेनीटाइज कराया गया।जिलाधिकारी इनायत खान ने कहा है कि जहां-जहां प्रवासी नागरिक रह रहे हैं। उन सभी कैंपों को सैनिटाइज करना सुनिश्चित करें। इससे कोरोना वायरस का संक्रमण कम से कम होगा। इसकी जानकारी डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद ने दी।
नगर परिषद के वार्ड नम्बर 1 निवासी रोहित उर्फ छोटू मांझी के छोटे -छोटे बच्चों के संरक्षण को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने संज्ञान लिया है. ।बच्चों के संरक्षण को लेकर सब जज सह अपर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी सह सचिव डालसा राजेश कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी कर; जिला बाल संरक्षण इकाई को निदेश दिया है कि मृतक की आर्थिक हालात को देखते हुए उसके बच्चों को योजना का लाभ देने की करवाई करे।
शेखपुरा शहर के निवासी एवम राजद नेता अमरदीप प्रसाद उर्फ गुड्डू साव को बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल का महासचिव(व्यावसायिक प्रकोष्ठ) मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन पर राजद नेताओं व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, ओनामा में मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर की प्रतिकुलपति डॉ० कुसुम कुमारी ने औचक निरीक्षण कर यहां से संचालित ऑनलाइन क्लासेज की सराहना की एवं उन्होंने कहा कि राजभवन के आदेशानुसार बी.एड. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा संभवत ऑनलाइन ही ली जाएगी। जिसके लिए प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं को इसकी पूर्व आवश्यक तैयारी कराने का भी सुझाव दिया। आपको बता दें कि महाविद्यालय के द्वारा एक एप्लीकेशन "साई ग्रुप ऑफ कॉलेजेस" का निर्माण किया गया है। जिसके प्रयोग से प्रशिक्षु घर बैठे अपनी तैयारी कर सकते हैं। महाविद्यालय के अध्यक्ष अंजेश कुमार ने कहा कि वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप्प पर सारे क्लासेज के वीडियो एवं पीडीएफ फाइल प्रतिदिन अपलोड किए जा रहे हैं और आगामी परीक्षा की तैयारी भी करवाई जा रही है। एवं जल्द ही ऑनलाइन लाइव क्लासेज शुरू की जाएगी।
क़ोरोना वायरस के लाकडाउन की भयानक परिस्थिति में भी देश के किसानों ने रिकॉर्ड अनाज उत्पादन किया। जान की बाजी लगाकर किसान अपने खेतों में डटे रहे ताकि देश के सभी लोगों को रोटी मिल सके। किसानों के पूंजी और मेहनत के बल पर ही देश के सभी लोग खाद्यान्न के मामले में सुरक्षित हैं। इसलिए अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने शनिवार को राष्ट्रव्यापी किसान सम्मान दिवस मनाया।
