नालंदा(महताब)- कोरोना महामारी फैलाओ के देखते हुए नालंदा जिला के पावापुरी स्थित वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोना जांच के लिए लैब स्थापित किया गया है. इसका उद्घाटन पावापुरी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी के चौधरी ने किया. इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना जांच के लिए सात लैब हो गए. डॉ. पीके चौधरी ने कहा कि कोरोना की जांच के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में टू नेट मशीन को लगाया गया है. इस मशीन के माध्यम से कोरोना सैंपल की जांच की जाएगी. इसके लिए 6 लैब टेक्नीशियन को लगाया गया है. ये डॉक्टरों की देखरेख में काम करेंगे. फिलहाल 25 कोरोना सैंपल की प्रतिदिन जांच हो सकेगी.
