भगवान शंकर और मां पार्वती की आराधना कर पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले हरितालिका तीज के व्रत को लेकर सुहागिनों में उत्साह है। पर्व के दो दिन पहले मंगलवार को बाजारों में दिनभर महिलाएं पूजन सामाग्री की खरीदारी के साथ ही तैयारियों में जुटी रहीं। इससे बाजारों में चहल-पहल देखी जा रही हैं!

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजीत कुमार ने जानकारी दी कि उनके गाँव के व्यक्ति फुला कुंवर जिनका वृद्धा पेंशन मिल रहा था। लेकिन कई महीनो से उनका पेंशन नहीं मिल रहा है। उनका उम्र 70 साल है।

sachin Raj

सदर प्रखंड के सिरारी मोड़ जयमंगला रोड में शुभम किराना दुकानदार संजय सिंह के किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने बीती रात सटर तोड़ कर लाखों रुपये के किराना समान चुरा लिया है । पीड़ित दुकानदार संजय सिंह ने बताया कि बीती रात्रि करीब 9 बजे अपना किराना दुकान बंद कर अपना घर लौट आए थे। जब सुबह आकर दुकान खोलने लगा तो शटर का ताला खुला पाया और जब शटर उठाया तो दुकान से काफी मात्रा में समान दुकान में नही पाया । उन्होंने बताया की लगभग 1लाख 60 हजार का किराना समान गयाब है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शेखपुरा मे 16 निः शुल्क प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) प्रशिक्षनार्थियो को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि एलडीएम शांतिभूषण एवम जीएम डीआईसी के उदय प्रसाद सिंहा , आरसेटी निर्देशक अश्विनी कुमार, संकाय सदस्य रघुवीर कुमार के द्वारा दिया गया । प्रशिक्षनार्थियो को आरसेटी का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार पर प्रकाश मुख्य अतिथि ने डाला और प्रशिणार्थी को ऋण अच्छे से चलाने के लिए कहा ।जिससे उनका का क्रेडिट बना रहे । केंद्र के निदेशक ने कहा कि आप लोग आत्मनिर्भर बने और अपने जिला में लोगों के लिए एक रोल मॉडल बने। रघुवीर कुमार ने बताया कि आरसेटी मे बुधवार से सिलाई कटाई के प्रशिक्षण के लिए इंटरव्यू हैं और बैच 10 सितंबर से शुरू होगा। जिले के लोग इसका प्रशिक्षण लेकर स्वावलंबी बने और सभी लोग हुनर हासिल कर क्लस्टर बना कर इससे लाभ प्राप्त करे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 8 सितंबर को पूरे जिले में महासदस्यता अभियान चलाया जाएगा । जिसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।मालूम हो कि विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से प्रारंभ है। जो कि 15 सितंबर तक चलेगा। जिसमें विभिन्न विद्यालय महाविद्यालय छात्रावास कोचिंग संस्थान इत्यादि स्थानों पर जाकर के विद्यार्थियों को जोड़ने का कार्य करेगी। इस बाबत आकाश कश्यप ने इसकी जानकारी पत्रकारों से साझा किया, साथ में नगर उपाध्यक्ष राहुल कुमार और नगर सदस्यता प्रभारी चंदन कुमार भी उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय प्रखंड के सुगिया गांव के दर्जनों किसानों के द्वारा पैक्स में बेचे गए धान की राशि अब तक पैक्स अध्यक्ष के द्वारा मुहैया नहीं कराया जा सका । मालूम हो कि जब किसान कड़ी मेहनत करके अपने फसल को उगाता है । जिस पर उसकी सारी जिमेंदारियां होती है । किसानों को यह विश्वास रहता है कि सरकार के द्वारा हमारी फसल को अच्छे दामों में खरीद जा सके। सुगिया गांव के किसान सत्येंद्र प्रसाद ,मुरारी प्रसाद, प्रजापति प्रसाद , कौशलेंद्र प्रसाद सहित कई अन्य किसानों के द्वारा चरुआमां पैक्स अध्यक्ष पियूष कुमार उर्फ छोटू के यहां अपने धान को बेचा गया था ।परंतु उनकी मनमानी के कारण आज तक उन किसानों का पैसा नहीं दिया जा रहा है । इस बाबत किसान कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि हम किसानों के एकमात्र सहारा हमारी खेती है। जिस पर हमारे परिवार वालों का भरण पोषण निर्भर है। फिर भी हम लोगों को इस समस्या से गुजारना पड़ रहा है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला अंधापन निवारण समिति और रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के तत्वाधान में सोमवार को जिले के 15 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन सदर अस्पताल की चिकित्सक डॉ बरखा सोलंकी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन के बाद इन सभी मरीजों को मुफ्त में दवा और चश्मा देकर छुट्टी देकर विदा किया गया। मालूम हो कि रोटरी क्लब शेखपुरा के प्रयास से इस जिले में लगातार विशेष शिविर लगाकर मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा रहा है। ऑपरेशन शिविर शहर के जखराज स्थान स्थित नीता हॉस्पिटल में आयोजित किया गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.