प्रखंड कांग्रेस के कार्यालय में गुरुवार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निहाल अंसारी ने की। मौके पर राजद नेता वीरेंद्र सिंह यादव, शकील अहमद , नसीम अंसारी, विजय मंडल, राकेश कुमार ,केदार राम , रामरतन पटेल, भगवान राम तथा कमल किशोर पाल, श्रीनाथ पाल ,राजवंश पाल आदि मौजूद थे।
बता दें कि चेनारी मलहीपूर स्टेट हाईवे पर गुप्ता धाम लॉज के समीप कई महीनों पूर्व से सड़क पर नाली का पानी लगा हुआ है और इस पर किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी का ध्यान नहीं है किंतु इसी मार्ग से आए दिन अधिकारियों का तथा प्रशासन का गाड़ी गुजरता है किंतु इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और आज चेनारी निवासी राहुल जयसवाल ने बताया कि हम लोगों को आने जाने में काफी तकलीफ से होती है तथा दुर्घटना होने का डर बना रहता है वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस मार्ग में सबसे ज्यादा विद्यालय चलते हैं और प्रतिदिन हजारों की संख्या में बच्चे स्कूल आते और जाते हैं और उन्हें दुर्घटना का डर बना रहता है तथा उन्होंने यह भी बताया कि सड़क पर कई वर्षो से लगने के कारण वश काफी गंदगी बना हुआ है और यहां पर रहना लोगों को दूभर हो गया है उक्त बातें चेनारी निवासी राहुल राज पैलेस के प्रोपराइटर राहुल जयसवाल के द्वारा कहीं गई!
बता दें कि चेनारी प्रखंड को प्रखंड मुख्यालय सासाराम से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे है और यह सड़क चेनारी के ग्रामीण जनता को सासाराम से जोड़ता है और सासाराम जाने के लिए यही एक मुख्य मार्ग हैं और इस सड़क की हालत बद से बदतर है बता दें कि नारायणा गांव से लेकर बरताली गांव तक लगभग 8 किलोमीटर तक सड़क की स्थिति खराब है वही इसको लेकर आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है और आज भी एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया बताया जाता है कि बाइक चालक चेनारी निवासी रमेश कुमार अपने कार्य से सासाराम जा रहा था और लौटने के क्रम में बाइक से संतुलन खो देने के कारण वश गिर पड़ा जिससे उसका बाया हाथ भी टूट गया वही ग्रामीणों के दौरा बताया जाता है कि रोड की स्थिति खराब होने के कारण वश यह दुर्घटना हुआ है
चेनारी प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में आज जन अधिकार केंद्र के माध्यम से और मुन्ना जी के द्वारा अनाथ बच्चों को राशन वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चेनारी प्रखंड के सात जगहों पर कोरोना का वैक्सीन दिया गया। जिसमें दोनों डोज दिया गया वही वैक्सीनेशन का कार्य वैसे ग्रामीण क्षेत्रों में चला ,जहां पर पहले कोरोना का वैक्सीन नहीं दिया जाता था। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में काफी खुशी देखी गई
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से अनुज कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि पेवन्दी ग्राम में नल जल योजना के तहत लगा पानी टंकी टूट जाने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
बता दें कि पूर्व के दिनों में बिजली विभाग के सर्वर में आई कमी के कारण अब बिजली का रीडिंग शहरी क्षेत्र में सही तरीके से नहीं हो पा रहा था किंतु जब बिजली विभाग के तरफ से सरवर ठीक किया गया तो और बिजली का रीडिंग मापने का कार्य चेनारी क्षेत्र में चल रहा है
