प्रखंड कांग्रेस के कार्यालय में गुरुवार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निहाल अंसारी ने की। मौके पर राजद नेता वीरेंद्र सिंह यादव, शकील अहमद , नसीम अंसारी, विजय मंडल, राकेश कुमार ,केदार राम , रामरतन पटेल, भगवान राम तथा कमल किशोर पाल, श्रीनाथ पाल ,राजवंश पाल आदि मौजूद थे।