शेखोपुरसराय प्रखंड के सुगिया गांव के दर्जनों किसानों के द्वारा पैक्स में बेचे गए धान की राशि अब तक पैक्स अध्यक्ष के द्वारा मुहैया नहीं कराया जा सका । मालूम हो कि जब किसान कड़ी मेहनत करके अपने फसल को उगाता है । जिस पर उसकी सारी जिमेंदारियां होती है । किसानों को यह विश्वास रहता है कि सरकार के द्वारा हमारी फसल को अच्छे दामों में खरीद जा सके। सुगिया गांव के किसान सत्येंद्र प्रसाद ,मुरारी प्रसाद, प्रजापति प्रसाद , कौशलेंद्र प्रसाद सहित कई अन्य किसानों के द्वारा चरुआमां पैक्स अध्यक्ष पियूष कुमार उर्फ छोटू के यहां अपने धान को बेचा गया था ।परंतु उनकी मनमानी के कारण आज तक उन किसानों का पैसा नहीं दिया जा रहा है । इस बाबत किसान कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि हम किसानों के एकमात्र सहारा हमारी खेती है। जिस पर हमारे परिवार वालों का भरण पोषण निर्भर है। फिर भी हम लोगों को इस समस्या से गुजारना पड़ रहा है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।