सदर प्रखंड के सिरारी मोड़ जयमंगला रोड में शुभम किराना दुकानदार संजय सिंह के किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने बीती रात सटर तोड़ कर लाखों रुपये के किराना समान चुरा लिया है । पीड़ित दुकानदार संजय सिंह ने बताया कि बीती रात्रि करीब 9 बजे अपना किराना दुकान बंद कर अपना घर लौट आए थे। जब सुबह आकर दुकान खोलने लगा तो शटर का ताला खुला पाया और जब शटर उठाया तो दुकान से काफी मात्रा में समान दुकान में नही पाया । उन्होंने बताया की लगभग 1लाख 60 हजार का किराना समान गयाब है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।