जिले के प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अब बिहार ईजी स्कूल ट्रैकिंग बेस्ट नामक एप से मॉनिटरिंग की जाएगी।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
मंगलवार को सुबह 10:00 बजे चेनारी कुदरा स्टेट हाईवे पर चौरई गांव के समीप तेज आंधी व बारिश के कारण वश एक लिप्टस का पेड़ गिर गया जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा ,इसमें स्कूली बच्चे भी फंसे रहे
बिहार राज्य से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी रामसूरत प्रसाद ने कई बार पेंशन के लिए चेनारी के प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटे लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ। पेंशन नहीं मिलने के कारण उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है
चेनारी थाना के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं ग्राम सिंहपुर के प्रिंस कुमार के मोबाइल चोरी हो जाने के मामला के लेकर प्रिंस कुमार ने थाना में पहुंचे सनहा में नाम दर्ज कराने के लिए थानाधिकारी ने बोला की इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं है यहां पर प्रिंस कुमार ने बोला सर इसके लिए कहां पर व्यवस्था है प्रिंस कुमार ने 3 दिनों से थाना में दौड़ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं किया जा रहा है इस ऑडियो सुनने के लिए क्लिक करें
Transcript Unavailable.
चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत में अलग-अलग गांव में टमाटर की खेती किसान बहुत अच्छे तरीके से अभी कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जमुई जिले के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के ग्राम सिंहपुर से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजीत कुमार ने जानकारी दी कि नंदू शेरा गांव में छात्र से पढ़ाई लिखाई पर राय लिया गया। अभी क्या स्थिति है? छात्र प्रेम कुमार ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान इनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इन्हें जगह-जगह काम करने जाना पड़ता है ,इसलिए इनकी पढ़ाई-लिखाई अभी बंद है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के कुंद्रा से आशीष कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्योति कुमारी से हुई। ज्योति कुमारी कहती है कि मुखिया के पद पर एक अच्छा व्यक्ति होना चाहिए जो ग्रामीणों की समस्याओं का हल करें। मुखिया पढ़ा लिखा हो और जो भी सरकारी योजनाएँ आती है ,उसका लाभ सभी ग्रामीणों तक पहुँचाए
बिहार राज्य से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी नगर पंचायत बन जाने के बाद भी सफ़ाई कर्मियों द्वारा गलियों की सफ़ाई नहीं की जा रही है। इससे चेनारी के वार्ड 13 के निवासी बहुत परेशान है। कई महीनों पूर्व से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न है लेकिन चेनारी नगर पंचायत का ध्यान नहीं है
आज 7 सितंबर दिन मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण चेनारी प्रखंड के 12 पंचायतों में 11 जगहों पर किया गया। वही इस टीकाकरण में केवल दूसरा डोज दिया गया। टीकाकरण कार्य के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन ना ही सरकारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कर रहे थे और ना ही वैक्सीन लेने आए लोग। प्रशासन भी इसको लेकर सुस्त दिख रहा है।
