जिला अंधापन निवारण समिति और रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के तत्वाधान में सोमवार को जिले के 15 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन सदर अस्पताल की चिकित्सक डॉ बरखा सोलंकी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन के बाद इन सभी मरीजों को मुफ्त में दवा और चश्मा देकर छुट्टी देकर विदा किया गया। मालूम हो कि रोटरी क्लब शेखपुरा के प्रयास से इस जिले में लगातार विशेष शिविर लगाकर मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा रहा है। ऑपरेशन शिविर शहर के जखराज स्थान स्थित नीता हॉस्पिटल में आयोजित किया गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।