भगवान शंकर और मां पार्वती की आराधना कर पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले हरितालिका तीज के व्रत को लेकर सुहागिनों में उत्साह है। पर्व के दो दिन पहले मंगलवार को बाजारों में दिनभर महिलाएं पूजन सामाग्री की खरीदारी के साथ ही तैयारियों में जुटी रहीं। इससे बाजारों में चहल-पहल देखी जा रही हैं!