अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 8 सितंबर को पूरे जिले में महासदस्यता अभियान चलाया जाएगा । जिसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।मालूम हो कि विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से प्रारंभ है। जो कि 15 सितंबर तक चलेगा। जिसमें विभिन्न विद्यालय महाविद्यालय छात्रावास कोचिंग संस्थान इत्यादि स्थानों पर जाकर के विद्यार्थियों को जोड़ने का कार्य करेगी। इस बाबत आकाश कश्यप ने इसकी जानकारी पत्रकारों से साझा किया, साथ में नगर उपाध्यक्ष राहुल कुमार और नगर सदस्यता प्रभारी चंदन कुमार भी उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
