Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के ठाकुर आहट गांव निवासी श्री अंतू शर्मा के पुत्र स्वर्गीय कमलेश शर्मा का दिनांक 8 मई 2021 को कोविड-19 के कारण नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में डेथ हो गया मृत्यु के लगभग 5 माह होने वाले हैं पर अभी तक कोई सूचना नहीं मिल पाई है वहीं बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा घोषणा किया गया था कि कोविड-19 के कारण मृत्यु होने वाले व्यक्ति के परिजनों को सरकारी राशि ₹400000 उपलब्ध कराई जाएगी जबकि सारा कागजात कंप्लीट कर जिला मुख्यालय में जमा कर दिया गया है पर अभी तक उनके परिजनों को कोई भी सूचना कार्यालय से नहीं मिल पाई है पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें धन्यवाद
चेनारी नगर पंचायत के बनौली मोड़ के समीप बहुत दिनों से एक गधा पड़ा हुआ है जो गांव में आने जाने वाले लोगों को दुर्घटना के लिए आमंत्रित कर रहा है और बहुत सारे लोग इस गड्ढे में गिर कर घायल भी हो चुके हैं साथ ही साथ इसमें कचरे का अंबार लग जाने के कारण बहुत ही काफी दुर्गंध आ रहा है जिससे गांव के ग्रामीण और अगल-बगल के दुकानदार काफी परेशान हैं इससे आए दिन गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है इस पर न प्रशासन का ध्यान है और ना ही किसी अधिकारी हैं
बिहार राज्य जिला रोहतास से ग्राम मल्लीपुर से सचिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज लोगों को चेनारी प्रखंड में 300 कोविड वैक्सीन लगाया जायेगा ।
संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज ही 27 सितंबर को भारत बंद का आव्हान किया गया था जिसमें लगभग 40 किसान संगठनों के द्वारा इसको समर्थन मिला था और विपक्षी दलों का भी साथ मिला है इस दौरान सरकारी व निजी दफ्तर उद्योग व्यवसायिक प्रतिष्ठान और दुकान है सभी बंद रहेंगे और जो भी जरूरी सेवाएं होगी उसको बहाल की जाएगी साथ ही साथ गांव प्रखंड और जिला मुख्यालय से भी इस भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान तैयारी में जुट गए हैं आप सुन रहे मोबाइल वाली न्यूज़ एक्सप्रेस
शेखोपुरसराय प्रखंड थाना क्षेत्र के पांची गांव से एक शादीशुदा महिला को गायब कर देने के मामले में रविवार के दिन शेखोपुरसराय थाना पुलिस के द्वारा दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । इस बाबत इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि नालंदा जिले के अस्थामा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की नीतू कुमारी का शादी पांची गांव के मनोज रविदास के पुत्र धर्मेंद्र रविदास के साथ 2014 में शादी हुई थी । गौरतलब हो कि गायब हुई महिला पांची पंचायत निर्वाचित 2016 में वॉर्ड नम्बर 7 की वॉर्ड सदस्य का चुनाव जीता। कुछ कारणवश वह वार्ड सदस्य पद के शपथ नहीं ले सकी । नीतू कुमारी के शादी के दो साल बाद संतान नहीं जन्म देने के कारण परिवार में अनबन चलता रहा । देखते ही देखते ससुराल में लड़की को गायब कर दिया गया ।जिसकी सूचना परिवार वालों को लगी और मायके वालों ने स्थानीय थाना शेखोपुरसराय में विवाहिता को गायब कर देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया था । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस और उत्पाद विभाग ने रविवार को तीन हजार लीटर से ज्यादा शराब नष्ट कर दिया। जिसमे 1800 लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब शामिल है। पिछले दिनों शराब बंदी कानून के अनुपालन में ये सभी शराब बरामद किये गए थे। शराब विनिष्टीकरण का कार्य नगर थाना शेखपुरा और बरबीघा थाना परिसर में एक साथ किया गया। इन दोनों थाना के निकट के थाना द्वारा बरामद शराब को लाने का आदेश दिया गया था। दोनों स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा शराब विनिष्टीकरण के लिए बनाये गए समिति के अधिकारी मौजूद थे। शराब नष्ट करने की इस पूरी प्रक्रिया का विडिओग्राफी किया गया।अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नष्ट किये गए शराब कुल 88 मामलों से सम्बन्धित थे। इस पूरी प्रक्रिया में सबसे पहले जप्त शराब का मिलान किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले के डेढ़ लाख बच्चो को खुराक देने के लक्ष्य के साथ पांच दिवसीय प्लस पोलियो अभियान रविवार को शुरू हुआ। जीरो से पांच बर्ष के बच्चो को पोलियोरोधी खुराक दिया जाता है। सिविल सर्जन डा केएमपी सिंह ने सदर अस्पताल में एक नवजात बच्चे को इसकी खुराक देकर अभियान को शुरू किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल के बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और महिलाये उपस्थित थी। सदर अस्पताल में अभियान के शुरू होने के समय विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डा प्रतिभा झा, यूनिसेफ के प्रतिनिधि, हेल्थ मनेजर धीरज कुमार, धर्मवीर चौधरी आदि मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान की सफलता के लिए पहले से ही रणनीति तैयार कर ली थी। इस अभियान के तहत एक भी लक्षित बच्चे नहीं छूटने को लेकर प्लान तैयार किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरमा थाना पुलिस ने मुरारपुर गांव में छापामारी कर एक कारोबारी को 28 लीटर देसी शराब के साथ धर दबोचा। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार ने किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी अरविंद राम मुरारपुर गांव निवाड़ी नरेश राम का पुत्र है। जो कि शराब निर्माण कर उसे बेचने का कार्य करता था। घर के पास वह प्लास्टिक के दो गैलन में शराब को छुपाकर रखा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
